{"_id":"6818f9b1a2358976b70bc409","slug":"clouds-remained-throughout-the-day-drizzle-occurred-in-the-evening-unnao-news-c-221-1-sknp1054-130608-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: दिन भर छाए रहे बादल, शाम को हुई बूंदाबांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: दिन भर छाए रहे बादल, शाम को हुई बूंदाबांदी
Mon, 05 May 2025 11:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Mon, 05 May 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
देर शाम मौरावां क्षेत्र में हुई बारिश।
- फोटो : देर शाम मौरावां क्षेत्र में हुई बारिश।
उन्नाव। दिन भर बादल छाए रहने और तेज हवा चलने से मौसम सुहाना बना रहा। इसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिससे लोगों को को गर्मी से राहत मिली।
रविवार देर रात ही मौसम में बादल आ गया था। मध्यम गति से हवाएं चलने लगी थीं। सोमवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। 7.6 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं। शाम को अचानक हवाओं की रफ्तार बढ़ गई। दिन भर आसमान में बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट आ गई। अधिकतम तापमान जहां 35 से गिरकर 34 डिग्री सेल्सियस हो गया। वहीं न्यूनतम पारा 26 से घटकर 25 पर पहुंच गया।
पूरे दिन धूप न निकलने से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. सुनील पांडेय ने बताया कि आगामी पांच दिनों तक हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। 6 मई को तेज हवाओं और गरज-चमक व धूल भरी आंधी के साथ स्थानीय स्तर पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
-- -- -- -- -- -- -- -
बिजली गिरने के दौरान बचाव के उपाय
- जितना जल्दी हो सके उतनी जल्दी पक्की छत के नीचे शरण लें।
- बिजली चमकने/आंधी आने पर पेड़ के नीचे से हट जाएं।
- बिजली गिरने के दौरान कभी खुले मैदान या खेत में न खड़े हों। किसी सुरक्षित पक्की छत के नीचे पहुंच जाए।
- तालाब, नदी तट आदि जैसे जल निकायों से दूर रहें।
- खुली जगह में हैं तो अपने शरीर को उकड़ू कर एड़ियों को सटा कान बंद कर बैठ जाएं।
- आप किसी वाहन में सफर कर रहे हैं तो अपने वाहन में ही रहें।
- जिनके पास स्मार्ट मोबाइल फोन है वे सभी दामिनी एप डाउनलोड करें
- उससे प्राप्त सूचनाओं का पालन करें और अपने आसपास के लोगों तक पहुंचाएं।
- कंप्यूटर, लैपटॉप, रेफ्रिजरेटर, टेलीविजन, कूलर, एयर कंडीशनर एवं अन्य बिजली से चलने वाले उपकरणों को बंद कर दें।
- पानी संबंधित गतिविधियों जैसे नहाना, बर्तन व कपड़े धोना, पानी भरना आदि को स्थगित कर दें।
- पेड़ के नीचे शरण न लें। पानी भरे खेतों में न जाएं।
- लोहे की डंडी वाले छाते का प्रयोग न करें।
- बिजली के उपकरणों का प्रयोग न करें।