फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Claim: Roads that save the city from traffic jams will be repaired before monsoon

दावा : मानसून से पहले दुरुस्त होंगे शहर को जाम से बचाने वाले रास्ते

Thu, 01 May 2025 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Thu, 01 May 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Claim: Roads that save the city from traffic jams will be repaired before monsoon
उन्नाव। लंबे इंतजार के बाद शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए काम शुरू हो गया है। डीएम गौरांग राठी की सख्ती के बाद सदर बाजार से गांधीनगर तिराहा तक ट्रांसफार्मर और पोल हटाने का काम चल रहा है। टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा रही है। नगर पालिका का दावा है कि मानसून से पहले सड़कें बनकर तैयार हो जाएंगी। शहर में कुल 209 सड़कें मंजूर हुई हैं, जिन पर 20 करोड़ रुपये खर्च होंगे। (संवाद)
विज्ञापन



योजना-एक

शिफ्ट किए जा रहे ट्रांसफार्मर और पोल
शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए मुख्य मार्ग पर सदर बाजार से गांधी नगर तिराहा तक सड़क घेरे ट्रांसफार्मर और पोल हटाए जा रहे हैं। इस पर 40 लाख रुपये खर्च हो रहे हैं। यह पोल, शहर में जाम की वजह बने हैं। मुख्य मार्ग पर लगे 14 बिजली के पोल और तीन जगह लगे ट्रांसफार्मर शिफ्ट किए जा रहे हैं। स्टेट बैंक के पास आधी सड़क घेरे ट्रांसफार्मरों को हटा दिया गया है। इसके बाद अब बिजली पोल हटाने का काम जारी है।
विज्ञापन


योजना-दो
कासिमनगर मार्ग को मिली मंजूरी
शहर के आईबीपी चौराहा को लखनऊ-कानपुर हाईवे को जोड़ने वाला कासिम नगर मार्ग कई साल से जर्जर है। नगर पालिका ने एक साल पहले यहां शीतला देवी मंदिर जाने वाले 400 मीटर लंबे इंटलॉकिंग मार्ग का निर्माण कराया था। लेकिन कासिम नगर मोड़ के पास करीब 200 मीटर सड़क नहीं बन पाई थी। पालिका ने इस बार 10 लाख रुपये मंजूर किए हैं। सड़क बनाने की स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। हालांकि अब शहर को हाईवे से जोड़ने वाले मार्ग बनाने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



योजना-तीन

15 लाख से बनेगा अनवार नगर मार्ग
शहर के मुख्यनगर पालिका चौराहा के पास से अनवार नगर होते हुए नवीन मंडी के सामने तक जाने वाले मार्ग का भी 165 मीटर हिस्सा करीब पांच साल से अधूरा पड़ा है। नगर पालिका ने इस बार की कार्ययोजना में इसे शामिल किया है। इस पर 15 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर पालिका ने इसकी भी टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। जल्द ही काम शुरू होगा।

योजना-चार
लोकनगर मार्ग पर पीडब्ल्यूडी 4.3 करोड़, नगर पालिका 72 लाख करेगा खर्च
शहर के मुख्य लोकनगर मार्ग का भी निर्माण शुरू हो गया है। हरदोई रोड से चौरा मोड़ तक की डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण पीडब्ल्यूडी ने शुरू कराया है। इस पर 4.3 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जबकि दूसरी तरफ लोक नगर रेलवे क्रॉसिंग से छोटा चौराहा तक की एक किलोमीटर लंबी सड़क नगर पालिका बनवाएगा। इसके लिए 72 लाख रुपये मंजूर हुए हैं।


सभी 32 वार्डों की भी सड़कें बनेंगीं : अध्यक्ष
शहर वासियों को खस्ताहाल सड़कों से मानसून से पहले निजात दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। विभिन्न वित्त अनुदान योजनाओं से 209 सड़कों के निर्माण की कार्ययोजना स्वीकृत हुई है। इनमें कई छोटे बाईपास मार्ग और सभी 32 वार्डों में सड़कों का निर्माण होगा। निर्माण पर 20 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसके बाद लोगों की आवागमन की समस्या काफी हल हो जाएगी।

- श्वेता मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष

तीन महीने के अंदर पूरा होगा काम : ईओ
तय कार्ययोजना के अनुसार स्वीकृत हुई सड़कों का निर्माण तीन महीने के अंदर पूरा कराया जाएगा। प्रयास किया जा रहा है कि इस बार बारिश में लोगों को मार्गों की समस्या से न जूझना पड़े। जिन मार्गों को चिह्नित किया गया है वह सभी काफी समय से खराब थे। बोर्ड की बैठक में सभासदों के प्रस्ताव के आधार पर तैयार कार्ययोजना को जिला प्रशासन ने स्वीकृति दी है।
- एसके गौतम, नगर पालिका ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed