फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

Unnao News: उन्नावः फिर से बनाए जाएंगे 16 संपर्क मार्ग

Tue, 22 Nov 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
civic
हिलौली ब्लाक के देवमई से योगराज इसी संपर्क मार्ग का होगा नवनिर्माण। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की मदद से जिले में 16 संपर्क मार्गों को दोबारा बनाया जाएगा। इसके लिए बजट तय करते हुए 75 फीसदी धनराशि जारी कर दी गई है। पीडब्ल्यूडी विभाग ने जल्द संपर्क मार्ग की तैयारी शुरू कर दी है। यह मार्ग बनने से एक लाख की आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

जिले में दो क्षेेत्रों को जोड़ने वाले कई संपर्क मार्ग लंबे समय से खस्ताहाल हैं। इन पर आवागमन करने में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई मार्ग तो पूरी तरह से गड्ढों में समाए हुए हैं। गिट्टियां बाहर आ गईं हैं। इससे वाहन सवार गिरकर चुटहिल हो रहे हैं। इसी साल की शुरुआत में नाबार्ड ने सर्वे कराकर इन मार्गों को चिह्नित कराया था। इनमें 16 मार्गों का चयन किया गया। इसका 15.58 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय भेजा गया था।
विज्ञापन

अब नाबार्ड से 24.40 किलोमीटर लंबे इन मार्गों को दोबारा बनाने के लिए 11.82 करोड़ की धनराशि जारी कर दी गई है। नाबार्ड की ओर से यह पैसा पीडब्ल्यूडी को जारी कर दिया गया है। कार्यदायी संस्था ने जल्द ही काम शुरू कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कराने की तैयारी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed