फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

उन्नावः गंगा में पानी बढ़ने से मुसीबतों की बाढ़

Tue, 18 Oct 2022 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
civic
चकलवंशी क्षेत्र में बाढ़ के पानी में डूबे खेत से नाव द्वारा मूली निकालकर लाती महिला। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। लगातार बढ़ रहे गंगा के जलस्तर से कटरी के बाशिंदों की मुश्किले बढ़ गईं हैं। पिछले 24 घंटे में जलस्तर में .2 सेमी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। सोमवार शाम छह बजे जलस्तर 112.470 मीटर पर पहुंच गया। यह खतरे के निशान (113 मीटर) से महज .53 सेमी ही दूर है।
विज्ञापन

गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से कटरी क्षेत्र के गदनपुर आहार, हरीगंज, मल्लाहनपुरवा, नयापुरवा व धन्नापुरवा समेत कई गांवों का संपर्क तहसील मुख्यालय से टूट गया है। तहसीलदार दिलीप कुमार ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपालों को बाढ़ क्षेत्रों पर लगातार नजर रखने के लिए कहा है। प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। बारासगवर थानाक्षेत्र के पसनियाखेड़ा से जयराजमऊ जाने वाला मार्ग चारों ओर पानी से घिर गया है। लोग नाव से आवागमन कर रहे हैं। सोमवार को रचित, खरमूल, सूरज, महेंद्र, बीटा देवी गांव से बाजार करने जयराजमऊ व धानीखेड़ा जा रहे थे। तभी बीच में अचानक नाव पलट गई। नाव चला रहे रायपुर निवासी नरेश ने लोगों को बाहर निकाला। सभी लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

चकलवंशी संवाद के मुताबिक सरोसी क्षेत्र के आंट, घुसौली, करीमाबाद, बंधवा, प्यारेपुर, मोहद्दीपुर, सथरा व अतरी के पास बाढ़ का पानी पहुंच गया है। आंट गांव के बीडीसी दीनदयाल लोधी, सरवन सेठ, बीरेंद्र राजपूत, मुन्ना कश्यप, कल्लू कश्यप, गोवर्धन राठौर, राजू लोधी ने बताया कि गांवों के पास बाढ़ का पानी आ गया है। इससे सैकड़ों बीघा धान, मक्का, गोभी, मूली की फसल जलमग्न हो गई है। इससे लाखों का नुकसान हो गया है। कल्लू ने बताया कि मेड़बंदी कर पानी रोकने का प्रयास कर रहे हैं। राजेश की पत्नी जानकी ने बताया कि मूली पूरी तरह से पानी में डूब गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed