{"_id":"62d99abb8adc94418b014344","slug":"civic-unnao-news-knp708793893","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नावः हर तरफ छपाक-छाई, जलभराव ने मुश्किल बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नावः हर तरफ छपाक-छाई, जलभराव ने मुश्किल बढ़ाई
विज्ञापन
बुधवारी मोहल्ले में घरों के बाहर जलभराव के बीच कुछ इस तरह निकलने का प्रयास करते बच्चे। संवाद
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। बारिश से शहर के मोहल्लों में जलभराव की समस्या बनी हुई है। लोक नगर में चलना मुश्किल है। सड़क पर बने गड्ढों में लोग गिर जाते हैं। बुधवारी में जलभराव से लोग घरों से नहीं निकल पा रहे हैं।
गुरुवार को आधा घंटे बारिश हुई। इससे जलभराव की समस्या और गंभीर हो गई। सबसे बुरी दशा लोक नगर की है। ऊबड़-खाबड़ सड़क से निकलना किसी जोखिम से कम नहीं है। पूरी सड़क पर जलभराव के साथ कीचड़ भरा है। गुरुवार को लोगों को आवागमन में खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। वहीं दोपहर तीन बजे से बारिश हुई तो सड़क पर पानी भर गया। छोटे चौराहा, बड़ा चौराहा, सिविल लाइन, पुलिस लाइन चौराहा के पास जलभराव रहा।
महेश प्रसाद का कहना था कि लोकनगर की सड़क पर पैदल चलना मुश्किल है। अभी सड़क बनना शुरू हुआ, लेकिन बरसात के कारण काम बंद है। बिना नाली के सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। संजय मिश्रा ने बताया कि ठेकेदार का कहना है कि बिना नाली के ही सड़क बनेगी। खुद पाइप खरीद कर लाकर दो तो उसे नाले से जोड़ दिया जाएगा। लोक नगर में पिछले कई साल से आवागमन में दिक्कत रहती है।
विज्ञापन
जलभराव की समस्या के निस्तारण के लिए सफाई कर्मियों को लगाया गया है। समस्या के त्वरित निस्तारण का प्रयास होता है। लोक नगर में सड़क का निर्माण बारिश के कारण रुका है।
ओम प्रकाश, ईओ नगर पालिका