फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

उन्नावः एक्सप्रेसवे की अधिग्रहीत भूमि में खेती पर रोक

Thu, 21 Jul 2022 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
civic
उन्नाव। लखनऊ से कानपुर के बीच प्रस्तावित एक्सप्रेसवे के निर्माण ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। एक्सप्रेसवे जिले के 32 गांवों से होकर निकलेगा। इन गांवों के छह हजार किसानों की अधिग्रहीत 380 हेक्टेअर भूमि पर खेती करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। ज्यादातर किसानों को अधिग्रहीत भूमि का मुआवजा मिला चुका है। बाकी को भुगतान की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

जिले में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे (एनई-6) छह लेन का होगा। एक्सप्रेसवे के दायरे में पहले जिले के 29 गांव आ रहे थे। फिर जब भूमि का रेखाकंन शुरू हुआ तो तीन गांव और बढ़ गए। इनमें आटा, करौंदी व कोरारीकला नए गांव शामिल हुए। इसके बाद कुल 32 गांवों में भूमि अधिग्रहण किया गया। भूमि अधिग्रहण का काम पूरा होने के बाद अब जल्द ही निर्माण शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसी कारण प्रशासन ने अधिग्रहीत जमीन पर किसी भी प्रकार की फसल की बुआई पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे छह लेन का बनाया जाएगा लेकिन इसकी डिजाइन आठ लेन के हिसाब से तैयार की गई है। एक्सप्रेसवे से लखनऊ आना व जाना आसान हो जाएगा। अभी तक इस रास्ते में सफर करने में एक से डेढ़ घंटे लग जाते हैं। इस एक्सप्रेसवे के बनने पर मात्र 45 मिनट में ही कानपुर से लखनऊ पहुंचा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों की जमीन हुई है अधिग्रहीत
-हसनगंज तहसील के हिनौरा, हसनापुर, बजेहरा
-पुरवा तहसील के तूरीछविनाथ, रायपुर, मैदपुर, मनिकापुर, तूरीराजासाहब, बछौरा, सरइया, कांथा, कुदिकापुर, बीकामऊ, सहरावां, काशीपुर
-सदर तहसील के मोहिद्दीनपुर, बेहटा, अमरसस, शिवपुरग्रंट, बंथर, जगेथा, नेवरना, कड़ेर, पतारी, आंटा, कोरारीकला, करौंदी, गौरीशंकरपुर ग्रंट, पाठकपुर, जरगांव, तौरा व अड़ेरुवा।

एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य जल्द शुरू होना है। इसलिए अर्जित की गई भूमि पर खरीफ की फसल बोने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। किसानों से कहा है कि वह अर्जित भूमि पर फसल न बोएं।
-रामसकल मौर्य, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed