{"_id":"621f9a9bdabaef075e38ed31","slug":"civic-unnao-news-knp6834481171","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृपया राहगीर ध्यान दें, इधर से न निकलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृपया राहगीर ध्यान दें, इधर से न निकलें
विज्ञापन
शाहगंज में खराब पड़ा हैंडपंप। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। कानपुर-लखनऊ रेल रूट पर ट्रेनों की गति बढ़ाने के लिए रेल पटरियों को बदलने के साथ ट्रैक की मरम्मत की जा रही है। गुरुवार और शुक्रवार को अजगैन-हसनगंज रेल रूट पर मरम्मत होगी। इसके कारण सुबह छह से शाम छह बजे तक अजगैन रेलवे क्रॉसिंग (नंबर 23) बंद रहेगी।
कानपुर-लखनऊ रेल रूट पर 140 करोड़ की लागत से रेल पटरियों, स्लीपर, गर्डर बदलने का काम चल रहा है। इस रूट पर अभी ट्रेनों की रफ्तार 100 से 120 किमी प्रतिघंटा रहती है। इनकी रफ्तार 160 किमी प्रतिघंटा तक करनी है। उन्नाव में अजगैन में पटरी बदलने और मरम्मत का काम होता रहता है। गुरुवार से फिर ट्रैक की मरम्मत होगी। अजैगन-हसनगंज रोड पर अजैगन रेलवे स्टेशन के पूर्वी यार्ड पर 23 नंबर क्रॉसिंग के पास डाउन ट्रैक पर मरम्मत होगी। इस कारण अजगैन क्रासिंग 12 घंटे बंद रहेगी। यातायात प्रभावित न हो इसके लिए 22 नंबर क्रॉसिंग से वाहनों का आवागमन होगा। रेलवे सेक्शन इंजीनियर ने मरम्मत कार्य से संबंधित मेमो डीएम और एसपी को भेजा है।
24 घंटे व्यस्त रहने वाले अजगैन-मोहान मार्ग से सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, बरेली, कन्नौज आदि रूटों पर चलने वाले वाहनों का बड़े पैमाने पर आवागमन रहता है। टोल टैक्स और जाम से बचने के लिए खनिज व अन्य मालभाड़ा लादे वाहन इसी मार्ग से होकर निकलते हैं। दो दिन तक इस मार्ग पर जाम के हालात हो सकते हैं। इसके लिए पुलिस को तैनात किया जाएगा।