{"_id":"61b10242f097bb03fb050a76","slug":"civic-unnao-news-knp668503864","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद की दुकान का लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद की दुकान का लाइसेंस निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। कृषि विभाग की चार टीमों ने कई खाद केंद्रों का निरीक्षण किया। स्टाक रजिस्टर न दिखा पाने पर एक दुकान का खाद लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। तीन अन्य को नोटिस दी गई हैं। संदिग्ध स्टॉक के 20 नमूने लिए गए।
एसडीएम हसनगंज व उप कृषि निदेशक ने हसनगंज तहसील की खाद दुकानों का निरीक्षण किया। जिला कृषि अधिकारी ने पुरवा, बीघापुर एसडीएम के साथ मिलकर दोनों तहसीलों की दुकानों का जायजा लिया। जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने बांगरमऊ, सफीपुर एसडीएम के साथ मिलकर दोनों तहसील की दुकानों का निरीक्षण किया। उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी ने सदर तहसील की दुकानों का निरीक्षण किया। शाम छह बजे तक चली जांच में कुल 42 दुकानों का निरीक्षण करके संदिग्ध स्टॉक से 20 नमूने लिए गए।
चमियानी में अनिल खाद भंडार के संचालक ने स्टाक रजिस्टर नहीं दिखाया। इसके अलावा कई अन्य खामियां मिलने पर जिला कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्रा ने लाइसेंस निलंबित कर दिया। इसके अलावा तिवारी खाद भंडार सिकंदरपुर कर्ण, प्रेम खाद भंडार गढ़ाकोला व मां शारदा खाद भंडार चमियानी को कारण बताओ नोटिस जारी की।