फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

संविधान दिवस पर मौलिक कर्तव्यों की शपथ ली

Fri, 26 Nov 2021 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
civic
civic - फोटो : UNNAO
उन्नाव। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में न्यायालय सभागार में संविधान दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिला जज हरवीर सिंह ने कहा कि भारत के संविधान में लचीलापन है। इस कारण हमारे देश में लोकतंत्र बहुत मजबूत है। जिला जज ने सभी को मौलिक कर्तव्यों का पालन करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय अयाज अहमद, विवेक त्रिपाठी, एहसानुल्लाह खान, विराट श्रीवास्तव, रघुवंशमणि सिंह मौजूद रहे। डीएम रवींद्र कुमार ने कलक्ट्रेट में सभी को मौलिक कर्तव्यों की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर का दिन भारत का एक ऐतिहासिक दिन होता है। पुरवा तहसील सभागार में एसडीएम दयाशंकर पाठक ने कर्मचारियों को शपथ दिलाई। भाजपा नेता सुशील दीक्षित, अभिनव सिंह, प्रशांत अवस्थी, शशिबिंदु, रमेश व राजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बाबा साहब भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव समिति की ओर से अंबेडकर पार्क में एक गोष्ठी हुई। अध्यक्ष हर्षवर्धन, महामंत्री श्याम मोहन गौतम, शिवराम भारती, बीपी वर्मा मौजूद रहे। बांगरमऊ के इंदिरा गांधी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. सदानंद राय ने संविधान की शपथ दिलाई। साथ ही प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष के अंकित ने प्रथम व द्वितीय वर्ष की मोनी ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस दौरान प्राध्यापक डॉ. रंजना सिन्हा, राजीव यादव, डॉ. शिखा यादव, अभय राजपूत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय में पूर्व जिलाध्यक्ष राजकिशोर रावत ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया। कहा कि संसद के केंद्रीय कक्ष में संविधान दिवस समारोह का बहिष्कार कर कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों ने बाबा साहब का अपमान किया है। अनुसूचित मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमर रत्न चौधरी, आशीष बाजपेई अटल, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय कुमार गौतम, कुंज बिहारी, हंसराज रावत मौजूद रहे।
सपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह यादव ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। इस दौरान सपाइयों ने भाजपा पर संविधान से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। साथ ही 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर करने का संकल्प लिया।

जिला कांग्रेस कार्यालय में संविधान दिवस मनाया गया। इसमें अध्यक्ष आरती बाजपेयी ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस के सदस्यता अभियान का शुभारंभ भी किया। प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी प्रतिभा अटल पाल, दिनेश शुक्ला, कृष्णपाल सिंह यादव, अरुण कुशवाहा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed