{"_id":"61a0d142296103053c67d8c9","slug":"civic-unnao-news-knp666088797","type":"story","status":"publish","title_hn":"सासंद बोले, गड्ढे न भरे तो अफसरों को उनमें बैठाऊंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सासंद बोले, गड्ढे न भरे तो अफसरों को उनमें बैठाऊंगा
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में जिला योजना की बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते सांसद साक्षी महाराज। संव?
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। जिला योजना की बैठक में लोक निर्माण विभाग द्वारा चलाए जा रहे सड़कों को गड्ढामुक्त के अभियान पर विधायक व जिला पंचायत सदस्यों ने सवाल खड़े किए। सांसद ने कहा कि 30 नवंबर तक जिले की सभी प्रस्तावित सड़कें गड्ढामुक्त न हुईं तो विभागीय अधिकारियों को गड्ढों में बैठाएंगे। बैठक में 4.93 अरब के विकास कार्यों की कार्य योजना पर मुहर लगी। इसे अनुमोदन के लिए शासन को भेजा गया।
विकास भवन सभागार में सांसद डॉ. हरि साक्षी महाराज की अध्यक्षता में हुई बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, नलकूप, लघु सिंचाई, पर्यटन समेत 47 विभागों की योजनाओं व प्रस्तावित व्यय पर चर्चा की गई। इसी बीच पीडब्ल्यूडी का नंबर आया तो एक्सईएन से गड्ढामुक्त अभियान की जानकारी जनप्रतिनिधियों ने मांगी। विधायकों व जिला पंचायत सदस्यों ने कहा कि निर्धारित समयावधि समाप्त होने में कुछ ही समय शेष है लेकिन अभी तक अधिकांश सड़कों पर गड्ढें हैं। डीएम रवींद्र कुमार ने भी इस पर नाराजगी जताई। सांसद ने अधिकारियों से कहा कि नई सड़कों के लिए जिला पंचायत सदस्यों के प्रस्ताव लिए जाएं।
भाजपा नेता सुशील तिवारी ने अमृत योजना के तहत जल निगम द्वारा खोदी गई सड़कों की मरम्मत न होने का मामला उठाया। सांसद ने एक्सईएन केके कटियार से इसकी जानकारी मांगी। एक्सईएन ने बताया कि अभी 7700 मीटर सड़कों की मरम्मत कराना शेष है। सांसद ने कहा कि 15 दिसंबर तक काम पूरा कर लिया जाए। सड़कों की दशा नहीं सुधरी तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई कराऊंगा। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, पुरवा विधायक अनिल सिंह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजकिशोर रावत, संजीव त्रिवेदी, जिला कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
सदर विधायक ने कहा कि उन्नाव में घुसते ही दुर्गंध आनी शुरू हो जाती है। फैक्टरियां प्रदूषण फैला रही हैं। प्रदूषण अधिकारी राधेश्याम ने बचाव में कुछ कहने की कोशिश की तो सांसद ने कहा कि आप अपनी कलम चलाओ, दुर्गंध नहीं आएगी। महिला अस्पताल में बेड बढ़वाने के लिए सीएमओ से प्रस्ताव भेजने को कहा। आयुष्मान कार्ड की कम प्रगति पर नाराजगी जताई।
जिला पंचायत सदस्यों ने ग्र्राम पंचायतों में बने सामुदायिक शौचालय में अधिकांश समय ताला बंद होने का मुद्दा उठाया। सांसद ने डीपीआरओ को जांच कराकर कार्रवाई कराने के लिए कहा। पं. दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम के तरणताल में पानी न होने पर क्रीडाधिकारी अनीता कनौजिया निशाने पर रहीं। क्रीडाधिकारी ने बोरिंग खराब होने की बात कही। सीडीओ दिव्यांशु पटेल ने कहा कि स्टेडियम में कोई भी व्यवस्था सही नहीं है। डीएम ने भी नाराजगी जताई।