{"_id":"618e5e4a61e68c5f1438cd80","slug":"civic-unnao-news-knp66343239","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नमक, तेल, दाल भी मुफ्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नमक, तेल, दाल भी मुफ्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। प्रदेश सरकार अब राशनकार्डधारकों को नमक, तेल और दाल भी मुफ्त में देगी। अभी तक खाद्यान्न ही मिलता था। अगले माह से यह व्यवस्था शुरू हो जाएगी।
जिले में अंत्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों की संख्या पांच लाख है। इन कार्डधारकों को प्रतिमाह पांच किलो गेहूं व चावल मुफ्त दिया जाता है। अब प्रदेश सरकार इन्हें नमक, तेल और दाल भी देगी। इसके लिए आदेश जारी कर दिया गया है। दिसंबर माह से खाद्यान्न के अतिरिक्त यह सामान मिलने लगेगा। जिला पूर्ति अधिकारी रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि खाद्यान्न के साथ नमक, दाल और तेल दिया जाएगा। मार्च 2022 तक यह व्यवस्था लागू रहेगी।
मुफ्त वितरण के लिए डीएम प्रत्येक कोटेदार के यहां एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति करेंगे। प्रति कार्ड-एक किलो दाल (साबुत चना), एक किलो आयोडाइज्ड नमक, खाद्य तेल (सरसों तेल या रिफाइंड ऑयल) दिया जाएगा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी समय-समय पर कोटे की दुकानों पर जाकर खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजेंगे। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे।