{"_id":"616f07d2f69f0f5c122864b0","slug":"civic-unnao-news-knp6591731186","type":"story","status":"publish","title_hn":"गहोली में अधूरे शौचालयों की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गहोली में अधूरे शौचालयों की होगी जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। सफीपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत गहोली में अधूरे शौचालयों की जांच के लिए दो सदस्यीय जांच टीम गठित की गई है। डीपीआरओ ने टीम के सदस्यों को एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं।
वित्तीय वर्ष 2018-19 में ग्राम पंचायत गहोली, उसके मजरे निवीगाढ़ा व हमजापुर में 139 व्यक्तिगत शौचालय निर्माण का लक्ष्य दिया गया था। इसमें स्वच्छ भारत मिशन सहित तीन योजनाआें से अलग-अलग शौचालय निर्माण का लक्ष्य मिला था। गांव निवीगाढ़ा निवासी और क्षेत्र पंचायत सदस्य राजरानी ने डीएम को दिए शिकायतीपत्र में बताया कि विभिन्न योजनाओं के तहत दिए गए इज्जत घर का निर्माण तो शुरू कराया गया लेकिन काम पूरा नहीं हुआ। इससे गांव में अभी भी लोग खुले में ही शौच जा रहे हैं। डीएम रवींद्र कुमार ने डीपीआरओ गिरीश चंद्र साहू को जांच के आदेश दिए। डीपीआरओ ने जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित की। टीम में सहायक जिला पंचायतीराज अधिकारी राजेंद्र प्रसाद और सहायक विकास अधिकारी पंचायत बांगरमऊ विनीत मिश्रा को शामिल किया। कहा गया कि जांच के दौरान शिकायतकर्ता का भी बयान लिया जाए। डीपीआरओ ने बताया कि टीम एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट देगी। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।