फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

सभापति बोले, तय समय में पूरी करें परियोजनाएं

Tue, 05 Oct 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
civic
विकास भवन में अधिकारियों के साथ बैठक करते विधानमंडल की सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम की तृतीय उप समि? - फोटो : UNNAO
उन्नाव। विधानमंडल की सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम की तृतीय उप समिति की बैठक में जनपद में चल रही विभिन्न परियोजनाआें पर चर्चा की गई। समय सीमा के अंदर योजनाओं को पूरा कराने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में हुई बैठक की अध्यक्षता उप समिति के सभापति रामचंद्र यादव ने की। उन्होंने परियोजनाओं की जानकारी ली। सभापति ने डीएम रवींद्र कुमार से कहा कि परियोजनाओं का काम जल्द पूरा कराएं। स्थलीय निरीक्षण एवं प्रगति की नियमित समीक्षा भी करते रहे। नगरीय क्षेत्रों की जर्जर हैं सड़के जल्द ठीक कराएं। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराएं। अधीक्षण अभियंता विद्युत से कहा कि बाउंड्रीविहीन बिजलीघरों में तुरंत दीवार निर्माण कराएं। इसके लिए एक्सईएन, एसडीओ व जेई की तकनीकी कमेटी का गठन करें। यूपी सिडको के निदेशक को इस माह के अंदर तक निर्माणाधीन परियोजनाओं को पूरा कराकर हैंडओवर के लिए कहा। बजट के कारण लंबित योजनाओं की जानकारी उच्चाधिकारियों को दें। बैठक में बांगरमऊ विधायक श्रीकांत कटियार, एमएलसी हीरालाल यादव, धीरेंद्र बहादुर सिंह, एसपी अविनाश पांडेय, सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश और डीएसटीओ राजदीप वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

नवाबगंज। विधानमंडल की सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम की तृतीय उप समिति के सभापति रामचंद्र यादव सोमवार को शहीद चंद्रशेखर आजाद पक्षी विहार पहुंचे। यहां पर उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने पक्षीविहार झील क्षेत्र का पैदल भ्रमण किया। इस दौरान रेंजर विवेक वर्मा से पक्षियों से संबंधित जानकारी ली। 15 मिनट रुकने के बाद सभापति लखनऊ रवाना हो गए। नवीन सिंह, विवेक व रोहित प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed