फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

सिर से ऊपर हुआ पानी तो दौड़े अफसर

Wed, 28 Jul 2021 10:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
civic
उन्नाव। तेज बारिश से पूरे शहर में जल भराव पर डीएम ने एडीएम और पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि के साथ शहर देखा। उन्होंने शहर के हालत पर नाराजगी जताई। नालों और नालियों के अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाने के आदेश दिए। भूमिगत पाइप लाइन के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत के लिए जल निगम के अधिकारियों से कहा। ईओ के चार्ज न लेने पर डीएम ने रिपोर्ट भेजने को कहा। पालिका अध्यक्ष ने बताया कि शनिवार और रविवार को शहर के नालों से अतिक्रमण हटवाया जाएगा। गुरुवार को 25 अतिरिक्त श्रमिक लगाकर नालों की सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर से बुधवार दोपहर तक हुई बारिश से पूरा शहर जलभराव की चपेट में आ गया। शिकायतों पर एसडीएम सदर सत्यप्रिय सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट चंदन कुमार पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष ऊषा कटियार के प्रतिनिधि प्रशांत उर्फ मंटू कटियार सुबह पांच बजे ही शहर के हालात देखने निकले। इस दौरान कई सफाईकर्मी व सुपरवाइजर नहीं मिले। कई ने जलभराव खत्म करने के लिए दूसरे क्षेत्र में होने की बात कही। सिटी मजिस्ट्रेट ने स्वास्थ्य निरीक्षक से अनुपस्थित कर्मचारियों की रिपोर्ट मांगी है। दोपहर को निरीक्षण के दौरान शहर के हालात देख डीएम दंग रह गए। नाला सफाई में लापरवाही पर नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि प्रशांत कटियार ने बताया कि बजट न होने और पालिका बोर्ड की बैठक न होने से दिक्कत आई है।
विज्ञापन

डीएम ने निर्देश दिए कि नालों पर अतिक्रमण तत्काल हटवाया जाए। नालों की सफाई कराई जाए।
पालिका अध्यक्ष ऊषा कटियार ने बताया कि शनिवार और रविवार को शहर के सभी प्रमुख नालों पर किए गए अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया जाएगा। लखनऊ की एक फर्म के माध्यम से 25 श्रमिक बुलवाए गए हैं। नगर पालिका कर्मियों व इन श्रमिकों को नालों की सिल्ट सफाई में लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed