फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

गंगा में पानी बढ़ा, नावों से आवागमन

Tue, 27 Jul 2021 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
civic
नाव से पांडु नदी पार करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव/बारासगवर। गंगा के जलस्तर में प्रति घंटा .20 सेमी की बढ़ोत्तरी होने से जिले में बाढ़ की आशंका बढ़ गई है। सोमवार को जलस्तर 111.420 मीटर पर पहुंच गया जो चेतावनी बिंदु (112 मीटर) से मात्र .58 सेमी ही दूर है। गंगा के साथ पांडु नदी का भी जलस्तर बढ़ने लगा है। कई गांवों के लोगों को नावों से आवागमन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जलस्तर बढ़ जाने से सोमवार को परियर के देवीपुरवा गांव के पास पानी पहुंच गया। इससे क्षेत्र में नाव चलने लगीं। ग्रामीण अपने खेत व अमरूद के बाग जाने के लिए नाव का सहारा लेने लगे हैं। क्षेत्रीय लोगों में बाढ़ आने की शंका से कटरी क्षेत्र में तैयार फसल डूबने का डर सताने लगा है। जलस्तर बढ़ने से हो रही कटान से बक्सर कटरी के गांवों में रहने वाले लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें दिखने लगी हैं। कटरी के गांव गढ़ेवा कर्मी, शंभू का पुरवा व धर्मपुर आदि कटान होने से प्रभावित हो रहे हैं। यही नहीं इसकी चपेट में आकर किसानों की सैकड़ों बीघा भूमि कटान में बह गई। ग्रामीणों का कहना है कि जलस्तर ऐसे ही बढ़ता रहा तो बहुत जल्द उन्नाव-कानपुर संपर्क मार्ग कट जाएगा। उधर, सोमवार शाम बीघापुर एसडीएम अंकित शुक्ला ने कटरी क्षेत्र गढ़ेवा में पहुंचकर गंगा के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि लेखपालों को सचेत कर दिया गया है। तहसील प्रशासन के पास किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र से निकली पांडु नदी भी उफनाने लगी है। इस कारण गंगा व पांडु नदी के बीच बसी दो ग्रामसभाओं दूलीखेड़ा व लालखेड़ा के ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। जलस्तर बढ़ जाने से अब लोगों को नाव के सहारे ही पांडु नदी पार करनी पड़ रही है। वहीं ग्रामीणों द्वारा बनाया गया बांस का पुल भी बह गया है। ग्राम प्रधान श्रीकृष्ण यादव ने बताया कि ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर उच्चाधिकारियों से लेकर शासन-प्रशासन तक गुहार लगाई लेकिन अस्थायी रूप से भी कोई व्यवस्था नहीं हुई है। ग्रामीण वीरेंद्र यादव ने बताया कि दर्जनों मजरों के बीच आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed