फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

शुद्ध पानी के लिए करिए पांच माह इंतजार

Sat, 10 Jul 2021 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
civic
उन्नाव। शहर और शुक्लागंज के छह लाख लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए निर्माणाधीन अमृत (अटल मिशन फॉर रिजूवेनेशन एंड अर्बन ट्रांसफार्मेशन) योजना की समय सीमा एक बार फिर दिसंबर तक बढ़ा दी गई है। यह तीसरा मौका है जब 253 करोड़ की योजना को पूरा करने की समय सीमा बढ़ाई गई है। कोरोना संक्रमण, नगर पालिका से उसके हिस्से के 62.4 करोड़ रुपये न मिलना और भूमिगत पाइप लाइन बिछाने की एनओसी नहीं मिल पाना इसकी वजह है।
विज्ञापन

वर्ष 2018 में मंजूर हुई इस योजना को जुलाई 2020 तक पूरा करना था। कोरोना के कारण काम रुकने और बजट में देरी से समय छह महीने बढ़ाते हुए मार्च 2021 कर दी गई थी। कोरोना की दूसरी लहर और नगर पालिका की ओर से 62.4 करोड़ रुपये नहीं मिल पाए। भूमिगत पाइप लाइन बिछाने के लिए रेलवे, सिंचाई विभाग और एनएचएआई से एनओसी नहीं मिल पाई है। इस कारण जुलाई 2020 तक पूरा होने वाला फेज-1 का काम अभी 75 फीसदी हो पाया है। अगस्त 2020 तक पूरा किए जाने वाले फेज-2 का काम 65 फीसदी हो पाया है। जल निगम के एक्सईएन केके कटियार ने बताया कि योजना की कुल लागत की 20 फीसदी धनराशि नगर पालिका (लोकल बॉडी) को देनी है, लेकिन अभी तक नहीं मिल पाई है। रेलवे ने सरैया, लोकनगर और रायबरेली रेलवे क्रासिंग के नीचे से पाइप लाइन निकालने की अनुमति तो दे दी, लेकिन कचहरी क्रासिंग और हाईवे क्रासिंग की एनओसी नहीं मिली है। आवास विकास बाइपास से गदन खेड़ा चौराहा तक हाईवे किनारे भूमिगत पाइप लाइन के लिए एनएचएआई और गंगा बैराज के पास 300 मीटर में कानपुर सिंचाई विभाग से अभी एनओसी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed