फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

अगले माह से बनने लगेंगी चार सड़कें

Sat, 29 May 2021 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
civic
उन्नाव। चार महीने पहले मंजूर हुई सड़कों का निर्माण कोरोना के कारण अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। लोक निर्माण विभाक के अधिकारियों का दावा है कि जून से काम शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले की दो तहसील पुरवा औैर हसनगंज क्षेत्र की 70 किमी लंबी चार प्रमुख सड़कों की चौड़ाई और ऊंचाई बढ़ाने के लिए फरवरी महीने में शासन ने मंजूरी दे दी थी। इन पर एक अरब 22 करोड़ रुपये खर्च आएगा। 24 किमी लंबाई के पुरवा-अचलगंज मार्ग, 10.5 किमी असोहा-बनी, 20 किमी मोहान-औरास मार्ग और 15.5 किमी लंबे हसनगंज-रसूलाबाद मार्ग की चौड़ाई 3.5 मीटर से बढ़ाकर 7.5 मीटर करने और सड़क को ऊंचा करने की कार्य योजना को शासन ने फरवरी के अखिरी सफ्ताह में मंजूरी दी थी। शासन ने अचलगंज-पुरवा मार्ग के लिए 60 करोड़ और असोहा-बनी मार्ग के लिए 70 लाख रुपये की पहली किस्त भी जारी कर दी थी। पुरवा-अचलंज मार्ग के चौड़ीकरण व उच्चीकरण के लिए 49 करोड़ 30 लाख 24 हजार रुपये, असोहा-बनी मार्ग के लिए 22 करोड़ 54 लाख 40 हजार रुपये, हसनगंज-रसूलबाद मार्ग पर 16 करोड़ और मोहान-औरास मार्ग निर्माण के लिए 35 करोड़ रुपये मंजूर हुए थे। कोरोना की दूसरी लहर के कारण काम शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता मन्नीलाल ने बताया कि कोरोना के कारण इन सड़कों का निर्माण शुरू होने में देरी हुई है। अब धीरे धीरे काम पटरी पर आ रहा है। मजदूर, निर्माण सामग्री और मशीनें मिलने लगीं हैं। जून महीने में सभी सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed