{"_id":"6005d1808ebc3e32ee293459","slug":"civic-unnao-news-knp6067695186","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने धरना दे कहा, मांगें पूरी हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने धरना दे कहा, मांगें पूरी हो
विज्ञापन
एसडीएम को ज्ञापन सौंपते भाकियू लोकतांत्रिक गुट के पदाधिकारी।
- फोटो : UNNAO
पुरवा। भारतीय किसान यूनियन (लोकतांत्रिक) गुट के पदाधिकारियों ने डाकघर के सामने मैदान में धरना दिया। किसानों ने टूटी सड़कों की मरम्मत कराने और बिजली मीटरों की गलत रीडिंग आने की समस्या दूर करने की मांग उठाई
धरने में पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि किसानों की समस्याओं का निस्तारण किया जाए। उन्होंने 25 सूत्रीय किसान समस्याओं पर चर्चा की और प्रशासन से मांग की कि ग्राम समाज की ऊसर बंजर व तालाब की जमीनों को अवैध कब्जों से मुक्त कराया जाए। जरुरतमंदों को पेंशन का लाभ दिया। हर गरीब का राशनकार्ड बनवाया जाए।
टूटी सड़कों को दुरुस्त कराकर बिजली मीटरों की गलत रीडिंग करके हो रही वसूली को बंद कराया जाए। सरकारी नलों को दुरुस्त कराएं। धरनास्थल पर पहुंचे एसडीएम राजेश चौरसिया व सीओ रमेश प्रलयंकर ने ज्ञापन लेकर शिकायतों के जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। इस दौरान डॉ. राम सागर शुक्ला, अमर सिंह लोधी, अशोक मौर्य, दुर्गादीन लोधी, एनके राय, मुनारे, बिट्टो, पूनम मौजूद रहीं।