फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

सीमा विवाद पर तीसरी बार नापजोख

Mon, 11 Jan 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
civic
बक्सर स्थित गंगा कटरी इलाके में नापजोख कराते संयुक्त निदेशक खनिज। - फोटो : UNNAO
बारासगवर। बीघापुर तहसील क्षेत्र के बक्सर स्थित गंगा कटरी इलाके को लेकर चल रहे सीमा विवाद में सोमवार को तीसरी बार नापजोख हुई। संयुक्त निदेशक ने रिपोर्ट राजस्व परिषद को भेजने की बात कही है।
विज्ञापन

उन्नाव व फतेहपुर के बीच चल रहे गंगा कटरी सीमा विवाद में राजस्व परिषद द्वारा खनिज विभाग के संयुक्त निदेशक जय प्रकाश को जांच कर रिपोर्ट मांगी थी। 23 व 25 दिसंबर को बक्सर के गंगा कटरी में संयुक्त निदेशक जय प्रकाश ने जांच की थी। 25 दिसंबर को उन्नाव सीमा से फतेहपुर की ओर 1640 मीटर की नाप हुई थी।
विज्ञापन

इसी पैमाइश के दौरान ही शाम हो गई थी। इस पर संयुक्त निदेशक ने 28 दिसंबर को बार्डर के बिंदु से कटरी के बिंदु तक ही नाप की थी। इसके बाद 11 जनवरी की तारीख तय की थी। सोमवार को संयुक्त निदेशक जयप्रकाश ने फतेहपुर जनपद की तरफ से बक्सर कटरी तक 1640 मीटर की नाप कराई। इस दौरान दोनों जिलों के तहसील अधिकारी मौजूद रहे। फिर बक्सर स्थित पुलिस चौकी में अधिकारियों की मौजूदगी में रिपोर्ट बनाई गई। हालांकि रिपोर्ट बनने के दौरान एक बार फिर असहमति और विवाद देखने को मिला। संयुक्त निदेशक ने बताया कि दोनों जनपदों के सीमांकन की रिपोर्ट तैयार होने पर उसे ही राजस्व परिषद को भेजा जाएगा। राजस्व परिषद तथ्यों की जांच और पैमाइश के बिंदुओं को जांचने के बाद ही फैसला देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed