फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

प्रशासन की उदासीनता से निराश्रित गोवंश सहभागिता योजना का लक्ष्य अधूरा

Tue, 17 Nov 2020 06:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 06:20 PM IST
विज्ञापन
civic
उन्नाव। जिला प्रशासन और पशुपालन विभाग की उदासीनता से प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री निराश्रित गोवंश सहभागिता योजना अपना लक्ष्य तक पूरा नहीं कर पाई। शासन से मिले लक्ष्य के सापेक्ष प्रशासन पशुपालकों को योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित करने में फेल साबित हुआ। 1863 लक्ष्य के सापेक्ष महज 1250 गायें ही दान दी र्गईं।
विज्ञापन

गोसेवा के प्रति रुचि पैदा करने के लिए प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री निराश्रित गोवंश सहभागिता योजना शुरू की थी। योजना के तहत गो आश्रय स्थलों में बंद गोवंशीय को इच्छुक पशुपालकों को दान में देने की व्यवस्था की गई थी। इसके लिए 1863 गोवंश को दान में देने का लक्ष्य भी जारी किया गया था। प्रदेश सरकार द्वारा गोवंश लेने के इच्छुक पशुपालकों को भरण पोषण के लिए 900 रुपये प्रति माह देने के भी आदेश दिए गए थे। हालांकि प्रशासन की इस योजना के प्रति उदासीनता का फायदा पशुपालन विभाग ने उठाया और पशुपालकों को इसके लिए प्रति जागरूक नहीं किया।
विज्ञापन

इससे ज्यादा संख्या में लोग गोवंश लेने के लिए आगे नहीं आए। यही वजह है कि लक्ष्य के सापेक्ष सिर्फ 1250 गोवंश ही दान में दिए जा सके। गंजमुरादाबाद प्रतिनिधि के अनुसार, विकासखंड को 148 का लक्ष्य दिया गया था। इसमें महज 38 ही दान में जा सकीं। राजकीय पशु चिकित्सालय के प्रभारी डॉ. राहुल सचान ने बताया कि योजना पशुपालकों के लिए लाभदायक है लेकिन प्रक्रिया लंबी है। जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद पशुपालक को सौ रुपये के हलफ नामे में यह निश्चित करना होता है कि वह कभी भी इस गाय को बेसहारा नहीं छोड़ेगा। ऐसी स्थिति में इस योजना ने दम तोड़ दिया है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिंह ने भी माना कि ज्यादातर पशुपालकों ने गाय दान में लेने में रुचि नहीं दिखाई। जिस कारण योजना का लक्ष्य पूरा नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed