{"_id":"5f6e12b38ebc3e9bab1b78f7","slug":"civic-unnao-news-knp584748483","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच कुपोषित बच्चों के परिवारों को गायें दीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच कुपोषित बच्चों के परिवारों को गायें दीं
विज्ञापन
थाना गांव स्थित गोशाला में कुपोषित बच्चे के अभिभावक को दुधारु गाय देते सदर विधायक पंकज गुप्ता।
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। थाना गांव के गो संरक्षण केंद्र से कुपोषित बच्चों के परिवारों को मुफ्त दुधारू गाय देने का शुभारंभ किया गया। इस दौरान सदर विधायक व सीडीओ ने संयुक्त रूप से पांच कुपोषित बच्चों के अभिभावकों को गाय और प्रमाणपत्र दिया।
प्रदेश सरकार ने कुपोषित बच्चों का कुपोषण दूर करने के लिए गोशालाओं में बंद मवेशियों में से दुधारू गाय अभिभावकों को देने की योजना शुरू की है। शुक्रवार को सदर विधायक पंकज गुप्ता व सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने संयुक्त रूप से योजना का शुभारंभ करते हुए पांच कुपोषित बच्चों के अभिभावकों को गाय भेंट की। विकासखंड सिकंदरपुर सरोसी के ग्राम थाना में बने गो संरक्षण केंद्र में बंद गोवंशीय मवेशियों में से अभिभावकों को पसंद की गाय ले जाने की सहूलियत दी गई।
बौनामऊ के रघुवीर पुत्र रेनू, आर्य पुत्र पार्वती, ग्राम अकबरपुर दबौली के आयुष पुत्र रिंकी एवं पुष्पांजलि पुत्री शशिकांती तथा ग्राम थाना की प्रीती पुत्री कल्पना के अभिभावकों को एक-एक दुधारू गाय मिली। सीडीओ ने बताया कि कुपोषित बच्चों के बेहतर भरण पोषण के लिए आगामी दिनों में दूसरे विकास खंडों में भी इसी प्रकार कार्यक्रम आयोजित करके गाय दी जाएगी। इस दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. पीके सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश प्रताप सिंह, बीडीओ साधना दीक्षित, एडीओ पंचायत विनोद वर्मा, थाना ग्राम प्रधान रिंकू, स्वप्निल पाल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।