फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

आधार कार्ड बनाने में देरी पर हंगामा

Fri, 25 Sep 2020 09:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
civic
सिविल लाइन स्थित डाकघर में आधार कार्ड बनवाने के लिए लगी भीड़। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। आधार कार्ड बनवाने के लिए हर रोज मुख्य डाकघर में 100-150 लोग पहुंच रहे हैं। धीमी गति से काम होने के कारण लोगों को घंटों लाइन में खड़ा होना पड़ता है। कर्मचारियों ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे आधार कार्ड बनाना बंद कर दिया। इससे लाइन में लगे आवेदक हंगामा करने लगे। डाक अधीक्षक मौके पर पहुंचे और सभी का आधार कार्ड बनवाने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल के चार महीने बाद सभी विभागों में काम शुरू होने से लोगों को आधार कार्ड की जरूरत पड़ने लगी है। नया बनवाने और पुराने आधार कार्ड में गलतियां ठीक कराने के लिए लोग सुबह से ही रामपुरी स्थित मुख्य डाकघर में पहुंचने लगते हैं। आधार बनवाने के लिए रोजाना 100 से 150 लोग डाकघर के बाहर लाइन लगाकर अपनी बारी का इंतजार करते हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी इतने ही आवेदक आधार कार्ड बनवाने के लिए पहुंचे थे। डाकघर के बाहर सुबह छह बजे से ही लाइन लग गई थी। आधार कार्ड बना रहे कर्मचारियों ने सुबह 10 बजे से काम शुरू किया। दो घंटे तक आधार कार्ड बनाने के बाद दोपहर 12 बजे काम बंद कर दिया। भूख-प्यास से बेहाल लाइन में लगे लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने सामाजिक दूरी का भी ध्यान नहीं रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाक अधीक्षक के साथ अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा कर मामला शांत कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डाक अधीक्षक ने कुछ देर के लिए और आधार कार्ड बनवाए। आवेदकों का कहना था कि वह कई दिनों से आधार कार्ड बनवाने के लिए भटक रहे हैं। कभी कोरोना के चलते बंद होने तो कभी सर्वर न आने की बात कहकर वापस कर दिया जाता है। इससे परेशानी उठानी पड़ रही है।

--
बैंकों में आधार कार्ड बनना बंद होेने से डाकघर में लंबी लाइन लगती है। एक दिन में 40 से 50 आधार कार्ड ही बन पा रहे हैं। इससे भीड़ अधिक हो रही है। डाकघर की सभी शाखाओं का लगभग यही हाल है।
-ओपी त्रिपाठी, डाकघर अधीक्षक
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed