{"_id":"5f4e934d8ebc3e527f00212c","slug":"civic-unnao-news-knp58015690","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूर होगी खाद की किल्लत, बरेली से आईं 59 हजार बोरी यूरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूर होगी खाद की किल्लत, बरेली से आईं 59 हजार बोरी यूरिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनिक। जिले में यूरिया खाद की किल्लत अब दूर होगी। मंगलवार को बरेली से 59 हजार खाद की बोरियां उन्नाव पहुंची। मालगाड़ी से उन्हें उतारने के बाद ट्रकों से खाद समितियों में पहुंचाया गया।
किसान को इस समय धान की फसल के लिए यूरिया की जरूरत है। जबकि समितियों से खाद समाप्त हो गई थी। किसान निजी दुकानाें से महंगे दामों पर यूरिया खरीदने को मजबूर थे। समिति से किसान को यूरिया की एक बोरी 266.50 रुपये में मिल रही थी लेकिन खाद खत्म होने के बाद निजी दुकानों से यूरिया की एक बोरी के 300 से अधिक रुपये खर्च करने को मजबूर थे।
अब जिले को यूरिया की एक और रैक उपलब्ध कराई गई है। मंगलवार को बरेली जिले से 42 डिब्बों में यूरिया की 59000 बोरियां (2650 एमटी) लेकर मालगाड़ी सोनिक स्टेशन पहुंची। आरपीएफ की मौजूदगी में खाद उतारनी शुरू हुई। खाद गोदामों तक ले जाने के लिए लगे ट्रकों को पहले सैनिटाइज कराया गया। उसके बाद श्रमिकों ने बोरियां उसी में रखनी शुरू की।
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्रा ने बताया कि यूरिया की नई रैक आ गई है। जिसे समितियों में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उधर, रेलवे ठेकेदार पप्पू सिंह ने बताया कि बरेली से मालगाड़ी आई है। मालगाड़ी में टोटल 42 वैगन है। सुरक्षा को देखते हुए आरपीएफ स्टेशन पर मुस्तैद रही।