फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   chunav mlc

पोस्ट बैलेट से होगा चुनाव

Sun, 20 Mar 2022 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
chunav mlc
उन्नाव। एमएलसी चुनाव पोस्टल बैलेट से होगा। इसके लिए जिले में 17 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे लेकिन मतगणना लखनऊ में होगी। जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन

लखनऊ-उन्नाव सीट के लिए होने वाले एमएलसी चुनाव के लिए नौ अप्रैल को मतदान होगा। भाजपा ने रामचंद्र प्रधान को प्रत्याशी बनाया है। वहीं सपा ने निवर्तमान एमएलसी सुनील साजन को प्रत्याशी बनाया है। एमएलसी चुनाव में केवल मतदान प्रक्रिया ही जनपद में होगी। नामांकन और मतगणना लखनऊ में की जाएगी।
विज्ञापन

जिले के 2683 जनप्रतिनिधि 17 मतदान केंद्रों पर वोट डालेंगे। सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। चुनाव में जिला पंचायत अध्यक्ष, सांसद, विधायक, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, सभासद आदि मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। एमएलसी चुनाव में ईवीएम (इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन) का प्रयोग नहीं होगा। सहायक निर्वाचन अधिकारी शकुंतला चौहान ने बताया कि पूरी चुनाव प्रक्रिया बैलेट पेपर से पूरी कराई जाएगी। नौ अप्रैल को होने वाले मतदान की तैयारियां तेज कर दी गईं हैं। मतगणना 12 अप्रैल को लखनऊ में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदाताओं पर एक नजर
सांसद एक
विधायक छह
सभासद 281
ग्राम प्रधान 1043
क्षेत्र पंचायत सदस्य 1282
जिला पंचायत सदस्य 51
नगर पंचायत अध्यक्ष 19
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed