{"_id":"575720124f1c1b1b759c56d4","slug":"choron-ne-kisaan-ke-ghar-se-paanch-laakh-ka-maal-udaaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने किसान के घर से पांच लाख का माल उड़ाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने किसान के घर से पांच लाख का माल उड़ाया
अमर उजाला,उन्नाव
Updated Wed, 08 Jun 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने फैलाया कमरे का सामान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंजौरा गांव निवासी अरुण सिंह पुत्र हरिओम सिंह पेशे से किसान है। सोमवार रात बिजली गुल होने और भीषण गर्मी के चलते वह परिवार के साथ छत पर सोने चले गए। सुबह आंख खुली तो जीने का दरवाजा खुला देख उनके होश उड़ गए। नीचे पहुंचे तो कमरे का ताला टूटा था। कमरे में रखा बक्सा भी गायब था। चोरी की आशंका पर उन्होंने पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी।
इसी बीच शौच को निकले गांव के कुछ लोगों ने तालाब के किनारे टूटा बक्सा पड़ा होने की बात कही। अरुण ने मौके पर पहुंच कर बक्से की पहचान की। उसने बताया कि पत्नी के जेवरात और 40 हजार की नगदी बक्से में रखी थी जो चोर पार कर ले गए। अरुण ने शौचालय की दीवार के सहारे चोरों के छत पर चढ़ने और जीने के रास्ते घर में प्रवेश करने का अंदेशा जताया है।
गृहस्वामी ने नकदी-जेवरात समेत पांच लाख का माल पार होने की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घटनास्थल की जांच पड़ताल की। पावा चौकी इंचार्ज मो. साजेब ने घर का कोना-कोना खंगाला। एसओ बृजमोहन ने बताया कि जल्द चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। दोपहर बाद सीओ सफीपुर वंदना सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया।
विज्ञापन
फारेंसिक टीम की मदद से उन्होंने सुराग तलाशने की कोशिश की। खोजी कुत्ता अरुण सिंह के घर से भागकर कुछ दूर गया और लौट आया। लगभग एक घंटा जांच के बाद सीओ ने जल्द खुलासे का भरोसा दिलाया।