{"_id":"60e9ec338ebc3ebf4a338974","slug":"chori-unnao-news-knp639444476","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों से चोरों ने पार किया लाखों का माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घरों से चोरों ने पार किया लाखों का माल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौरावां। थानाक्षेत्र में चोरों ने दो घरों को निशाना बना नगदी व जेवर समेत ढाई लाख का माल पार कर दिया। पुलिस घटना की जांच में लगी है। पीड़ित एक महिला ने गांव के युवक पर चोरी का शक जता तहरीर दी है।
मौरावां के गांव हिलौली के मोहल्ला खागा निवासी रानीदेवी पत्नी रामेश्वर कुरील शुक्रवार रात बच्चों के साथ बरामदे में सो रही थी। पति खेत में सब्जी फसल की रखवाली करने गया था। देर रात चोरों ने दो बक्सों का ताला तोड़ उसमें रखे 25 हजार रुपये व जेवर पार कर दिए। सुबह नींद खुलने पर घटना की जानकारी हुई। पति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया। पीड़ित ने दो लाख का माल चोरी होने की तहरीर दी है।
हिलौली के नंदेश्वर मंदिर परिसर निवासी सोनी पत्नी अर्जुन लोधी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार रात वह अपने घर में सो रही थी। तभी हिलौली के मोहल्ला बनकट निवासी युवक चोरी करने की नीयत से घर में घुस आया। उसने अंदर रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे 4 हजार रुपये व एक फोन पार कर दिया। महिला का आरोप है कि शुक्रवार देर शाम आरोपी घर के पास टहल रहा था। पुलिस ने शीघ्र खुलासे का भरोसा दिलाया है।