फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Children were playing in the school inspection

निरीक्षण में विद्यालय में खेलते मिले बच्चे

Thu, 13 Aug 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Thu, 13 Aug 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
Children were playing in the school inspection
उन्नाव। नगर क्षेत्र के कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय में निरीक्षण के दौरान बीईओ मुख्यालय को टीचर बातों में मशगूल मिलीं। वहीं बच्चे कक्षा के बाहर धमाचौकड़ी मचाते मिले। टीचर बीईओ मुख्यालय को पहचान तक नहीं पाईं। पता चलने पर बच्चों को शांत कराया। इस पर टीचर को चेतावनी दी गई कि यदि दोबारा ऐसा पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बीईओ मुख्यालय राजेश सिंह दोपहर लगभग बारह बजे कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। यहां सहायक टीचर सीमा दूसरी टीचर से बात कर रहीं थीं। वहीं, कक्षा छह व सात के बच्चे कक्षा के बाहर धमाचौकड़ी मचा रहे थे। इस पर सीमा से कक्षा में न होने की बात पूछी तो वह जवाब नहीं दे पाईं।
विज्ञापन


सहायक टीचर को चेतावनी दी गई कि यदि दोबारा ऐसा पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी। वहीं, दूसरी सहायक टीचर स्मिता गुप्ता बच्चों को पढ़ाते हुए मिलीं। लेकिन उनके उपस्थित रजिस्टर में हस्ताक्षर नहीं पाए गए। बाद में बीईओ मुख्यालय ने अपने सामने रजिस्टर में हस्ताक्षर करवाए। विद्यालय की एक और सहायक टीचर सुनीता उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर करने के बाद विद्यालय से गायब थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी ली गई तो आकस्मिक कार्य पड़ जाने की बात टीचरों ने बताई। इस पर प्रधान टीचर को भी विद्यालय की स्थिति में सुधार करने के निर्देश दिए गए। वहीं, पुलिस लाइन प्राथमिक विद्यालय में पचास बच्चों पर एक ही टीचर होने के कारण बच्चे शोर मचाते मिले।


बंद मिला हिंदूखेड़ा नवीन प्राथमिक विद्यालय
उन्नाव। बीएसए कौस्तुभ कुमार सिंह ने निर्देश पर हुई क्रास चेकिंग में विकासखंड सिकंदरपुर सरोसी के गांव हिंदू खेड़ा में संचालित प्राथमिक विद्यालय 12.10 पर बंद मिला। निरीक्षण करने गए अधिकारी ने रिपोर्ट बनाकर बीईओ मुख्यालय को सौंपी है। बीईओ मुख्यालय राजेश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट मिली है। जांच कराकर टीचरों पर कार्रवाई अवश्य की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed