{"_id":"3f3b957af9b56541025dee960a466d3e","slug":"checking-operations-in-pd-nagar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडी नगर में चेकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडी नगर में चेकिंग अभियान
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 02 Aug 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। बिजली विभाग में एक साल पहले किए गए कनेक्शनों को अभी तक रजिस्टर में नहीं चढ़ाया गया। विभाग के बाबुओं के इस कारस्तानी की जानकारी अधिशासी अभियंता राम बुझारत को पीडी नगर में चेकिंग अभियान के दौरान हुई। जांच में पता चला कि लगभग एक साल बीत जाने के बाद भी उपभोक्ताओं के यहां बिल नहीं पहुंच रहे हैं। इस पर उन्होंने एसडीओ को निर्देश दिए कि वह बाबुओं की इस कार्यप्रणाली पर अंकुश लगाएं और तुरंत इसे रजिस्टर में दर्ज करें। भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बिजली चेकिंग अभियान के तहत विभाग की चार टीमें पीडी नगर पहुंची। निर्माणाधीन घरों में भी जांच की गई जहां काम चल रहा था। एक्सईएन रामबुझारत ने खुद कई घरों में जाकर मीटर चेक किए। एक घर में तो मीटर जमीन में रखा मिला। इसी बीच घर का मालिक पहुंचा तो उससे रसीद मांगी गई। जांच में पता चला कि कनेक्शन रसीद 2 किलोवाट की है। जो अगस्त 2014 को हुआ है।
विज्ञापन
मालिक से बिल की जानकारी ली गई तो उसने बताया कि अभी तक बिल नहीं आया है। इस पर एक्सईएन का पारा चढ़ गया और उन्होंने तुरंत एसडीओ टाउन मनीष यादव को निर्देश दिए कि विभागीय बाबुओं पर अंकुश लगाएं। जो भी कनेक्शन किए जाएं तो तुरंत रजिस्टर पर चढ़ाया कराया जाए। इस दौरान 75 कनेक्शन चेक किए गए। घर का दरवाजा न खोलने पर 12 उपभोक्ताओं की लाइन उतरवा ली गई। सात का लोड बढ़ाया गया। 30 मीटर भी बदले गए।
विज्ञापन