फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Charge of negligence in operation, uproar in nursing home

यूट्रस के ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप, नर्सिंगहोम में हंगामा

Wed, 03 Feb 2021 10:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
Charge of negligence in operation, uproar in nursing home
सफीपुर। एक महीने पहले यूट्रस का ऑपरेशन होने के बाद गांठ बनने पर परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए नर्सिंगहोम में हंगामा किया। सूचना पर एसीएमओ पहुंचे और परिजनों से बात की। शिकायती पत्र लेकर जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सफीपुर के अटवा मोहाल निवासी अनिल राजपूत ने आठ जनवरी को मां रामपति का एक नर्सिंगहोम में यूट्रस का ऑपरेशन कराया था। अनिल राजपूत के मुताबिक डॉक्टर ने 25 हजार रुपये जमा कराने के बाद 9 जनवरी को ऑपरेशन किया। 15 जनवरी को डिस्चार्ज किया।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले रामपति को फिर दर्द शुरू हुआ। अल्ट्रासाउंड कराया तो यूट्रस में गांठ होने की पुष्टि हुई। अनिल के मुताबिक उसने ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर से बात की तो उन्हाेंने दूसरी जगह इलाज कराने की सलाह दी। हंगामे की सूचना पर एसीएमओ डॉ. तन्मय कक्कड़ पहुंचे और परिजनों से शिकायती पत्र लिया। सीएचसी प्रभारी डॉ. सरद वैश्य को बुलाकर पीड़ित महिला को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। नर्सिंगहोम के डॉ. आरके सिंह का कहना है कि ऑपरेशन और इलाज में कोई लापरवाही नहीं की गई है। आपरेशन वाले स्थान पर कुछ दिन सूजन रहती है। एसीएमओ डॉ. तन्मय कक्कड़ ने कहा कि जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed