फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Changed and the wind reduced the heat, the mercury dropped

बदली और हवा ने कम की तपिश, लुढ़का पारा

Thu, 30 Jun 2022 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Changed and the wind reduced the heat, the mercury dropped
उन्नाव। मानसून आने की संभावना बन गई है। पुरवाई का दबाव बनने से तपिश का असर कम हो गया है। बुधवार को पूरे दिन बादल छाये रहे और हवा चलने से चार माह बाद अधिकतम तापमान लुढ़ककर 33 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
विज्ञापन

बंगाल की खाड़ी से उठा मानसून धीरे-धीरे मैदानी भागों की ओर बढ़ रहा है। इसी कारण जिले में 24 घंटे के दौरान मौसम में बदलाव से गर्मी का असर कम हुआ है। पश्चिम की हवा चलना बंद हो गई है और पुरवाई चलने से बुधवार को गर्मी से लोगों को राहत मिली। सुबह से ही बादल छाये रहे।
विज्ञापन

साथ ही आठ किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली, जिससे लोगों को सुकून मिला। हवा बदलने से दो मार्च के बाद अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा। अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहा, जो कि मंगलवार से नौ डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा। मौैसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक 30 जून से एक जुलाई के बीच मध्यम बारिश की संभावना है। पूर्व की हवा चलने से मानसून सक्रिय होने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed