फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Central team checked the quality by digging the road

केंद्रीय टीम ने सड़क खोदवाकर जांची गुणवत्ता

Sun, 27 Mar 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Central team checked the quality by digging the road
मार्ग निर्माण सामग्री की जांच करते क्रेंद्रीय टीम के सदस्य। संवाद - फोटो : UNNAO
बीघापुर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत बन रहे तहसील क्षेत्र के लालकुआं-भोजपुर से गढ़ेवा नरघुवा मार्ग में घटिया सामग्री के प्रयोग की शिकायत पर रविवार को चार सदस्यीय केंद्रीय टीम ने जांच की। टीम तीन घंटे रुकी और मार्ग खोदवाकर गुणवत्ता चेक की। इस दौरान कई अनियमितताएं मिली हैं। टीम ने रिपोर्ट मंत्रालय को देने की बात कही है।
विज्ञापन

भाजपा किसान मंडल मोर्चा के अध्यक्ष धानीखेड़ा निवासी अमित शुक्ला ने एक सप्ताह पहले लालकुआं-भोजपुर से गढ़ेवा नरघुवा तक मानकविहीन सड़क का निर्माण कराने की शिकायत डीएम व पीएमओ कार्यालय में की थी।
विज्ञापन

रविवार को केंद्रीय मंत्रालय के विभागीय अधिकारी एके सिग्लाह, सहायक अभियंता रोहित पाल व जिले से अवर अभियंता सत्येंद्रनाथ व अजय गुप्ता मौके पर पहुंचे। टीम ने निर्माण कार्य में प्रयोग हो रही गिट्टी, मिट्टी व ईंट की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी एके सिग्लाह ने बताया कि मार्ग का निर्माण शारदा कंस्ट्रक्शन कंपनी लखनऊ करा रही है। सड़क की लंबाई 7.8 किलोमीटर है। जिसमें छह पुलियों का भी निर्माण होना है।

सड़क की कुल लागत 495 लाख 81 हजार व और अनुरक्षण राशि 53.85 लाख है। टीम के सदस्यों ने बताया कि कमियां मिली हैं। वह रिपोर्ट मंत्रालय को भेजेंगे, इसके बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed