{"_id":"627ab22609d532441c747168","slug":"car-hit-six-people-one-dead-unnao-news-knp6960671125","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोडर की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोडर की टक्कर से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीघापुर (उन्नाव)। उन्नाव-लालगंज हाईवे पर गांव इंदेमऊ चौराहे के पास तेज रफ्तार कार ने छह लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने कार चालक को पीटकर पुलिस को सौंप दिया।
इंदेमऊ चौराहे पर मंगलवार को साप्ताहिक बाजार लगती है और काफी भीड़ रहती है। मंगलवार को रायबरेली के लालगंज निवासी देश दीपक कार लेकर उन्नाव आ रहा था। तेज रफ्तार कार इंदेमऊ चौराहे पर अनियंत्रित हो गई और सब्जी खरीद रहे इंदेमऊ हाल्ट के गार्ड प्रेम लाल व भोगियता गांव निवासी होमगार्ड गुरु प्रसाद को जोरदार टक्कर मार दी। बैंक से लौट रहे बिहार थाना क्षेत्र के जगतखेड़ा के हरीश कुमार, रामवती व सुनील और सब्जी बेच रहे भोगियता के बहादुर भी कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार चालक नशे में था। पीएचसी में इलाज के दौरान बहादुर की मौत हो गई। पीएचसी प्रभारी डॉ. पंकज पांडेय ने हालत गंभीर देखकर सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद भाग रहे कार चालक को गुस्साई भीड़ ने पीट दिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। प्रभारी निरीक्षक विनोद मिश्रा ने बताया कि कार चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
-----------------------------------