{"_id":"6480cacc8a17496bfd0e7a1a","slug":"car-burnt-due-to-short-circuit-unnao-news-c-12-1-274136-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: शार्ट सर्किट से लगी आग से जली कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: शार्ट सर्किट से लगी आग से जली कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
गंजमुरादाबाद। अपने मित्र से मिलने बांगरमऊ आ रहे एक युवक की चलती कार में एक्सप्रेसवे पर मंगलवार रात अचानक आग लग गई। युवक ने कूदकर खुद को बचाया।
लखनऊ के मोहल्ला विजयनगर निवासी आशीष माथुर अपनी कार से मित्र प्रताप सिंह से मिलने बांगरमऊ आ रहे थे। मंगलवार रात करीब 9.30 बजे लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर थाना बेहटा मुजावर के ग्राम रसूलपुर रूरी के नजदीक पहुंचने पर कार से अचानक तेज धुआं उठने लगा। जब तक वह कुछ समझ पाता उससे पहले ही कार के इंजन में आग लग गई। आशीष ने जलती कार से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची यूपीडा और पीआरवी पुलिस ने फायर ब्रिगेड बुलवाई। हालांकि जब तक आग पर काबू पाया जा पाता उससे पहले कार पूरी तरह से राख हो गई। थाना प्रभारी रमेश चंद्र साहनी ने बताया कि मंगलवार की रात एक कार में शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई जिससे कार पूरी तरह जल गई।
-- -
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल
सफीपुर। फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के ओसिया गांव निवासी ओम प्रकाश (45) बुधवार दोपहर किसी कार्य से सफीपुर जा रहा था। अभी वह मियागंज सफीपुर मार्ग के मवईभान गांव के पास पहुंचा था तभी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां से गंभीर अवस्था में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
(संवाद)