फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Candidates did ruckus

बीएसए कार्यालय में अभ्यर्थियों ने किया हंगामा

Fri, 20 Mar 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 20 Mar 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
Candidates did ruckus
उन्नाव। उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अनुदेशकों की भर्ती के लिए बीएसए कार्यालय में हो रही काउंसलिंग के दूसरे दिन कुछ अनुदेशकों ने नेट में डाली गई सूची व बीएसए कार्यालय से जारी में सूची अंतर बताते हुए हंगामा काटा। बीएसए की अनुपस्थित में अनुदेशक भर्ती देख रहे प्रभारी ने आकर उन्हें समझाया उसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह लगभग दो दर्जन अभ्यर्थी बीएसए कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कार्यालय में मौजूद स्टाफ से जानकारी लेने की कोशिश की तो सभी ने उन्हें यह कहकर चलता कर दिया कि अभी बीएसए नहीं हैं भर्ती प्रभारी ही इसकी जानकारी दे पाएंगे। अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रभारी अनुपम दीक्षित का पता लगाया तो किसी ने कोई जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन


उसके बाद सभी बीएसए गेट पर आए नेट की सूची व बीएसए कार्यालय से जारी की गई सूची में अंतर बताकर हंगामा करने लगे। यहां सफीपुर से आई कला वर्ग में अनुसूचित जाति की अभ्यर्थी ज्योति देवी ने बताया कि नेट पर जो सूची दर्शाई गई है उसमें 59.82 मेरिट है जबकि बीएसए कार्यालय से जारी की गई सूची में 63.32 दर्शाई गई है। वहीं होम साइंस की अभ्यर्थी प्रीती अवस्थी ने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित होने के साथ ही 50 प्रतिशत अंक भी हैं। उसके बाद भी मेरिट सूची में कहीं प्रतिशत नहीं दर्शा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हंगामा करने के लगभग पंद्रह मिनट बाद भर्ती प्रभारी अनुपम दीक्षित आए और अभ्यर्थियों से बात की। उनका कहना था कि नेट पर जो सूची डाली गई है उसमें डिफरेंस हो सकता है लेकिन हमारे पास जो सूची भेजी गई है वह लखनऊ से ही आई है। उसी के आधार पर भर्ती प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम आश्रित में हो सकता है ऑन लाइन करते समय ही अभ्यर्थी से गलती हो गई इसलिए नहीं सूची में प्रतिशत नहीं दर्शा रहा है। इसमें बीएसए विभाग की कोई त्रुटि नहीं है। दूसरी सूची के विषय में अभ्यर्थियों ने उनसे पूछा तो बताया कि यदि जगह बचेगी तो सूची जारी की जाएगी अन्यथा नहीं हो पाएगा। हंगामा काटने वालों में कला वर्ग की आरती त्रिपाठी, रुकसार, सोनी तिवारी, सहिस्ता, ग्रिजेंद्र कुमार सहित अन्य अनुदेशक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed