फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   campaign drive took out to traffic awarness

ट्रैफिक नियमों के पालन की जगाई अलख

Mon, 16 Nov 2015 12:01 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
अमर उजाला, उन्नाव Updated Mon, 16 Nov 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
campaign drive took out to traffic awarness
सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्तियों की स्मृति में परिवहन विभाग व द मैजिक फाउंडेशन की ओर से मैराथन आयोजित हुई। शहर के गांधी नगर तिराहा स्थित विशंभर दयाल त्रिपाठी पार्क से एसपी पवन कुमार व  एएसपी राम किशुन यादव ने मैराथन को हरी झण्डी दिखाई। शामिल लोग छोटा चौराहा, बड़ा चौराहा, हरदोई पुल होते हुए निराला पार्क पहुंचे।
विज्ञापन


यहां एआरटीओ प्रशासन माला बाजपेई ने मौजूद लोगों को सड़क के नियमों की विस्तार से जानकारी दी। बताया कि यदि लोग सड़क के बनाए गए नियमों का पालन करें तो दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सकता है।
विज्ञापन


एआरटीओ प्रवर्तन सियाराम वर्मा ने भी यातायात नियमों का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक किया। मैराथन में पहला, दूसरा व तीसरा स्थान जीतने वाले लड़के-लड़कियों को एसपी ने  पुरस्कृत भी किया। लड़कों में नितेश कुमार प्रथम, जय प्रकाश द्वितीय तथा विकास यादव तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़कियों में सुनीता प्रथम, देविका शुक्ला द्वितीय व शिवानी मौर्य तीसरे स्थान पर रहीं। उधर, शाम को विश्वंभर दयालु त्रिपाठी पार्क के पास मृतकों की शांति के लिए कैंडिल जलाई गईं।

इस दौरान यात्री कर अधिकारी मुन्नालाल, संजय  यादव, स्वप्रिल तिवारी के अलावा जीआईसी व मैचलेस के टीचर व बच्चे मौजूद  रहे। सबसे अधिक योगदान मैजिक फाउंडेशन के तन्मय शुक्ला व उनके साथियों का रहा।


एकाउंटेंट अशोक वर्मा ने बताया कि सड़क दुर्घटना के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने एवं समुचित यातायात प्रबंधन पर कार्यशाला सोमवार को दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक एआरटीओ कार्यालय में होगी। सुबह 10 बजे  यातायात नियमों के पालन करने की शपथ दिलाने का कार्यक्रम एसवीएम इंटर कालेज  व माउंट लिट्रा जी स्कूल में किया जाएगा। डीएम के निर्देश पर सभी स्कूलों  के प्रबंधक अपने कालेजों में इस प्रक्रिया को अपनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed