फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Camp said scientific farming tricks

शिविर में वैज्ञानिक खेती के गुर बताए

Tue, 30 Aug 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Tue, 30 Aug 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
Camp said scientific farming tricks
प्रशिक्षण शिविर में बोलते विधायक कुलदीप सिंह सेंगर। - फोटो : अमर उजाला
हसनगंज के कृषि विज्ञान केंद्र धौरा में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में स्वयंसेवकों को वैज्ञानिक खेती के साथ लघु उद्योगों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण शिविर में हमीरपुर, सीतापुर, इटावा व रायबरेली के नेहरू युवा केंद्रों से आए 51 युवा स्वयंसेवकों को विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण से युवा बहुत कुछ सीख सकेंगे।
विज्ञापन


अपने क्षेत्रों में जाकर ग्रामीण युवाओं को यहां से प्राप्त वैज्ञानिक कृषि की जानकारी भी दे सकेंगे।
इससे पूर्व प्रथम सत्र में राज्य प्रशिक्षक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय युवा नीति के बारे में विस्तार से बताया। जिला युवा समन्वयक डा. आराधना राज ने युवाओं को नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा संचालित कोर कार्यक्रम एवं समन्वय कार्यक्रमों की विस्तार से बताया।
विज्ञापन



उन्होंने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि युवाओं को संगठित होकर छोटे-छोटे लघु उद्योगों के जरिए ग्रामीण बेरोजगारी को दूर करने का प्रयास करना चाहिए। ललित द्विवेदी ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुये कहा कि आप सभी की जिम्मेदारी है कि राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने में मदद करें। प्रशिक्षण के पाठ्यक्रमानुसार द्वितीय क्षेत्र भ्रमण का कार्यक्रम विकासखंड हसनगंज के अमोइया ग्राम में रखा गया। यहां पर विकासखंडस्तर के अधिकारी भी उपस्थित रहे। प्रतिभागियों को स्वयं सहायता समूहों से परिचित कराया गया और उन्हें स्वयं सहायता समूह के गठन संचालन से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed