फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Calling Hindu a terrorist cannot be tolerated: Hnadayanarayan

हिंदू को आतंकी कहना बर्दाश्त नहीं

Thu, 25 Nov 2021 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Calling Hindu a terrorist cannot be tolerated: Hnadayanarayan
उन्नाव। भाजपा किसान मोर्चा की ट्रैक्टर रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष ह्नदयनारायण दीक्षित ने हिंदू को आतंकवादी कहने वाले एक राजनीतिक दल का नाम लिए बिना मंच से करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि एक पार्टी के नेता की अभी किताब आई है। जिसमें उन्होंने हिंदुओं की तुलना आईएसआईएस और बोको हरम जैसे आतंकवादी संगठनों से की है। अध्यक्ष ने कहा यह बर्दाश्त के बाहर है। कहा कि विपक्षियों के पास कोई काम नहीं बचा है। हालांकि इसे पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन

टइस दौरान विधान सभाध्यक्ष ने नवीन मंडी परिसर से ट्रैक्टर रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यहीं पर लगे मंच से उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि 30 वर्ष से जिस नहर में पानी नहीं आया था, योगी सरकार में उसमें पानी आया है।
विज्ञापन

टभाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दल किसानों को बरगलाने का काम करते हैं। भाजपा ने ही किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए काम किए हैं। जिला प्रभारी कमलेश मिश्रा व किसान मोर्चा अध्यक्ष मनोज सिंह सहित विधायकों व अन्य पदाधिकारियों ने ट्रैक्टरों का हैंडल संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
सरकार की योजनाओं का किया बखान
रैली में बड़ी संख्या में किसानों ने ट्रैक्टरों के साथ सहभागिता की। ट्रैक्टर रैली आवास विकास, बड़ा चौराहा, छोटा चौराहा, गांधी नगर होते हुए शुक्लागंज नया गंगापुल पहुंची। रैली के जरिए भाजपाइयों ने भाजपा सरकारों को किसान हितैषी बताया। इस दौरान एलईडी वैन के माध्यम से बताया गया कि चार वर्षों में गन्ना मूल्य का रिकार्ड भुगतान, बंद चीनी मिलों को चलाने व नई मिलों को लगाने का कार्य योगी सरकार में किया गया। 2017 में भाजपा सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट बैठक में ही मुख्यमंत्री ने लगभग 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ का कृषि ऋण माफ किया।
इंसेट
यह भी रहे मौजूद
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा शिवभूषण सिंह, प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा रामबाबू द्विवेदी, सुधीर सिंह, विधायक पंकज गुप्ता, श्रीकांत कटियार, बृजेश रावत, विपिन मिश्रा आदि मौजूद रहे। रैली में काफी संख्या में ट्रैक्टरों के शामिल होने से शहर के अलावा हाइवे पर भी जाम के हालात बने रहे। इससे लोग परेशान हुए।
11 किसानों को 2.69 लाख की सहायता राशि
नवीन मंडी स्थल में ही विधानसभा अध्यक्ष ह्नदयनारायण दीक्षित ने मुख्यमंत्री खेत खलियान अग्निकांड दुर्घटना सहायता योजना के तहत प्रभावित 11 किसानों को 2.69 लाख रुपये की सहायता राशि वितरित की। इस दौरान मंडी सचिव सुधीर सिंह मौजूद रहे।

सदर विधायक ने नीतियों का किया बखान
शुक्लागंज। राजधानी मार्ग से निकली जिसका जगह-जगह स्वागत किया गया। ट्रैक्टर रैली में शामिल सदर विधायक पंकज गुप्ता ने बताया कि भाजपा शासन काल में किसानों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गईं। रैली में भाजपा के विपिन मिश्रा, केडी त्रिवेदी, ज्ञानेंद्र सिंह, सुरेश शुक्ला, प्रमोद ओझा सहित अन्य रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed