फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Businessman dies from Corona, 37 Corona including Purva MLA infected

कोरोना से व्यापारी की मौत, पुरवा विधायक समेत 37 कोरोना संक्रमित

Fri, 24 Jul 2020 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
Businessman dies from Corona, 37 Corona including Purva MLA infected
आसीवन में कोविड़ 19 की जांच करता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। शहर के बड़ा चौराहा स्थित कोरोना संक्रमित कपड़ा व्यापारी की कानपुर हैलट में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, पुरवा विधायक, एक बीईओ, राजस्व निरीक्षक व ग्राम प्रधान सहित 37 की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है। संक्रमितों को नवाबगंज के श्रीराममूर्ति स्मारक मेडिकल कॉलेज के साथ औरास व बिछिया स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शहर के बड़ा चौराहा निवासी कपड़ा व्यवसायी की 9 जुलाई को रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आने के बाद उन्हें कानपुर हैलट में भर्ती कराया गया था। तब से वहीं इलाज चल रहा था। गुरुवार सुबह उनकी मौत हो गई। अभी उनके परिवार के संक्रमित 8 लोगों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

गुरुवार को लखनऊ पीजीआई से आई रिपोर्ट में शुक्लागंज के मोहल्ला डॉक्टर कॉलोनी व गांधीनगर मोहल्लों की 45 व 30 वर्ष की दो महिलाएं, शहर के दोपरापुर मोहल्ले में 46 साल का युवक, भूरी देवी में 60 साल का वृद्ध, पुरानी बाजार में 31 व 40 साल के दो युवक, कृष्णानगर में 65 साल का वृद्ध, 55 साल का अधेड़ व 24 साल का युवक, कांशीराम कॉलोनी में 15-15 साल के दो किशोर, 30 साल का युवक, 40 साल का युवक, 35 साल का युवक, केसरगंज मोहल्ले का 35 साल का युवक, सिविल लाइन निवासी 59 व 55 साल के दो अधेड़, भूरी देवी मोहल्ला निवासी 52 साल की महिला, सफीपुर के पारा का 18 साल का युवक, मर्दनपुर में 33 साल का युवक के साथ कृष्णानगर मोहल्ला निवासी 42 साल के राजस्व निरीक्षक(कानूनगो) के साथ रैपिड किट से पुरवा विधायक, सुमेरपुर ब्लॉक के बीईओ (खंड शिक्षाधिकारी), बांगरमऊ के ब्लॉक रोड में 62 साल के सेवानिृवत्त दरोगा और उनका 32 साल का चालक, नवाबगंज ब्लॉक के गांव निबहरी का 40 वर्षीय ग्राम प्रधान, सोहरामऊ निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति, हसनापुर ग्राम प्रधान का 35 साल का पुत्र के साथ पहले संक्रमित मिले ब्लॉक प्रमुख का वाहन चालक व नौकर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, फतेहपुर चौरासी ब्लॉक के गांव साल्हेपुरवा मजरा कुड़ीना निवासी 53 वर्षीय अधेड़, जिला अस्पताल की ट्रूनेट मशीन से जिला अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी, पीडीनगर निवासी 60 साल के वृद्ध व एक 35 साल की महिला की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि संक्रमितों को सोहरामऊ के श्रीराममूर्ति स्मारक मेडिकल कॉलेज, औरास व बिछिया कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जिले में अब तक 562 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। स्वस्थ होने पर 209 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। इसमें 343 का इलाज चल रहा है। 10 की मौत हो चुकी है। संक्रमितों में 78 प्रवासी हैं।

परिवार सहित होम क्वारंटीन हुए सदर विधायक
उन्नाव। सदर विधायक के सहयोगी की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आने के बाद उन्होंने परिजनों सहित जांच के लिए सैंपल दिया है और एहतियात के तौर पर खुद को परिवार सहित होम क्वारंटीन कर लिया है। गुरुवार को उन्होंने खुद इसकी पुष्टि फेसबुक पर की है। जिले में अब तक तीन माननीय कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इसमें एमएलसी सुनील सिंह, सफीपुर विधायक बंबालाल दिवाकर और अब पुरवा विधायक संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed