फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Businessman created ruckus at shop auction in Mandi Parishad

मंडी परिषद में दुकान नीलामी पर व्यापारी ने किया हंगामा

Sun, 17 Nov 2019 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
Businessman created ruckus at shop auction in Mandi Parishad
उन्नाव। कोर्ट से राहत मिलने के बाद भी दुकान की नीलामी किए जाने से नाराज व्यापारी ने मंडी परिषद में हंगामा किया। बाद में जब परिषद सचिव ने उसे आठ दिन का समय दिया तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

कानपुर निवासी नियाज अहमद ने काफी दिन पहले मंडी परिषद में एक दुकान ली थी। 8.5 लाख रुपये कीमत की दुकान में वह 4.5 लाख रुपये जमा कर चुका है। कारोबार न करने से वह शेष धनराशि जमा नहीं कर सका। इसी बीच मंडी परिषद ने उसे पैसा जमा करने का नोटिस जारी कर दिया। इसको लेकर नियाज कोर्ट चला गया। न्यायालय ने शेष पैसा जमा करने के लिए 8 दिन का समय दे दिया। इसके बाद भी शनिवार को मंडी परिषद ने चार दुकानों समेत उसकी भी दुकान की नीलामी करा दी। जब उसे जानकारी हुई तो वह कोर्ट का पत्र लेकर मौके पर पहुंचा और हंगामा करने लगा। यह देख मंडी सचिव अभिषेक सिंह ने उसे बुलाया और कागज की जांच की। इसके बाद उसे शेष धनराशि जमा करने के लिए आठ दिन का समय दिया। कहा कि यदि वह निर्धारित समय मेें पैसा जमा नहीं करेगा तो उसकी दुकान दूसरे को आवंटित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed