{"_id":"601d70e78ebc3e4a1149831b","slug":"business-board-gave-memorandum-regarding-public-problems-unnao-news-knp61006945","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल ने दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल ने दिया ज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका ईओ को ज्ञापन देते उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी।
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। जल व गृहकर में की गई बढ़ोतरी वापस लेने और मार्ग प्रकाश व कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी (ईओ) को पांच सूत्री ज्ञापन दिया।
प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर जिला उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ब्रजेश पांडेय के नेतृत्व में करीब पचास व्यापारियों व नागरिकों ने शुक्रवार को नगर पालिका पहुंचकर ईओ आरपी श्रीवास्तव को ज्ञापन दिया। मांग करते हुए कहा कि गृह व जल कर में पालिका ने कई गुना बढ़ोतरी की है।
इससे शहर वासियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। जलकर व जल मूल्य एक ही होने से दो तरह से नोटिस नहीं जारी की जानी चाहिए। प्रतिमाह 50 रुपये जल मूल्य वसूलने का निर्णय वापस लेने की मांग की गई है। व्यापारियों ने शहर के खराब हैंड पंपों की मरम्मत व रीबोरिंग कराने और मार्गप्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग भी रखी। ईओ ने जल्द ही समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
ज्ञापन देने वालों में राजेश कुमार, आदित्य जायसवाल, अजय गुप्ता, सरिता सिंह, प्रियंका सिंह, देवेंद्र शंकर वाजपेई, डब्बू जायसवाल, शिवांग मिश्र, निशांत शुक्ला, संतोष पाल, उमा शुक्ला, नीतू त्रिवेदी, सभासद संजय त्रिवेदी भी शामिल रहे।