फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Bus runaround, 11 injured

यात्रियों से भरी बस पलटी, 11 घायल

Thu, 25 Jun 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Thu, 25 Jun 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
Bus runaround, 11 injured
पुरवा/असोहा। उन्नाव से मौरावां जा रही बस बुधवार को पुरवा कोतवाली क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दंपति समेत ग्यारह लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के वक्त बस में करीब पैंतीस यात्री बैठे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से यात्रियों को बस से बाहर निकाला और पुरवा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घटना के बाद बस चालक फरार हो गया।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर उन्नाव से मौरावां जा रही प्राइवेट बस पुरवा कोतवाली क्षेत्र में मंगतखेड़ा गांव के पास अचानक पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में कोहराम मच गया। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुरवा कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से सभी यात्रियों को बाहर निकाल कर पुरवा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन


जहां तारगांव निवासी राकेश (37) उनकी पत्नी कुसुम (32) और बेटी अंजली (10), रायबरेली के अतरहा गांव निवासी राकेश तिवारी (45), पुरवा के कसरौर निवासी गोलन, सकरन निवासी सियावती (45) पत्नी रामजी, निद्दाखेड़ा की रामरानी (50), नौगवां की सुलेखा (35) पत्नी रामनरेश और उनकी बेटी प्रियंका (5), लखमदेमऊ की मेहरुन्निशा (45) पत्नी जान मोहम्मद की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने अस्पताल में भर्ती कर लिया जबकि मामूली रूप से घायल हुए यात्रियों की मरहम पट्टी कर घर भेज दिया। सिर में अत्यधिक चोट होने के कारण श्रीराम और गोलन को बाद में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed