{"_id":"62a789489b5cea47816ece3b","slug":"buffelow-tail-slips-and-child-sink-in-river-and-died-unnao-news-knp7022056117","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथ से छूटी भैंस की पूछ, नदी में डूबे दो बच्चे, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथ से छूटी भैंस की पूछ, नदी में डूबे दो बच्चे, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकलवंशी। भैंस की पूंछ पकड़कर सई नदी में नहा रहे दो बच्चे पूंछ छूटने से डूब गए। गांव की युवती ने साहस दिखाते हुए डूब रही बालिका को तो बचा लिया पर बालक की जान चली गई।
थाना क्षेत्र के बसोखा मोहम्मदपुर निवासी मो. इसरार का बेटा अरमान (8) कक्षा तीन का छात्र था। सोमवार को वह गांव की सात वर्षीय साबिया, नौ वर्षीय आदर्श व आठ वर्षीय आकाश के साथ सई नदी के पास मवेशी चराने गया था। गर्मी अधिक होने से सभी बच्चे दोपहर लगभग दो बजे नदी में नहाने लगे। खेल-खेल में सभी ने भैंस की पूंछ पकड़ ली।
भैंस के गहराई में जाने पर अरमान और साबिया के हाथ से पूंछ छूट गई और वह डूबने लगे। साथ में नहा रहे आकाश व आदर्श के शोर मचाने पर पास में ही खेत में काम कर रही युवती सकुना हिम्मत दिखा नदी में कूद गई और साबिया को बचा लिया। अरमान को खोजने के लिए गांव के लोग नदी में कूदे। करीब पौन घंटे बाद उसका शव नदी से बाहर निकाला जा सका। उसकी मौत से मां नजीबुन, जुड़वा भाई अनस, बहन नाजमी व नरगिस सहित अन्य परिजन बेहाल हो गए। एसओ अनुराग सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से सूचना नहीं दी गई है।