उन्नाव। बसपा के मुख्य सेक्टर प्रभारी लखनऊ मंडल का सफीपुर विधानसभा क्षेत्र में स्वागत किया गया। प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से 2022 के चुनाव में अभी से जुटने की बात कही।
लखनऊ मंडल बसपा के मुख्य सेक्टर प्रभारी राजेंद्र गौतम का सफीपुर पहुंचने पर बसपाइयों ने बुके देकर स्वागत किया। इस दौरान प्रभारी ने क्षेत्र की जानकारी ली। कहा कि 2022 में इस बार पार्टी प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जिताकर विधानसभा भेजना है। जब सबसे ज्यादा विधायक पार्टी के जीतेंगे तो बहन मायावती प्रदेश की मुख्यमंत्री बनेंगी। उन्होंने कहा कि आम जनता से मिलकर भाजपा व सपा सरकार की आम जनमानस विरोधी नीतियों व योजनाओं की जानकारी दें। बसपा के कार्यकाल की योजनाओं की जानकारी देकर बसपा को जिताने की अपील करें। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष राकेश रावत, जिला सचिव अवधेश शर्मा, राकेश बारी, पप्पू पटेल, रहीश बेग व सुशील सागर भी मौजूद रहे।