{"_id":"55ea279b203843d020af15bc45fbc740","slug":"bsp-raily-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा महासचिव ने केंद्र, राज्य पर बोला हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा महासचिव ने केंद्र, राज्य पर बोला हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 01 Mar 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीघापुर। बसपा महासचिव एवं पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज ने केंद्र की भाजपा व प्रदेश की सपा सरकार पर हमला बोला। मां आनंदी देवी प्रांगण दांदामऊ में रविवार को हुई रैली कहा कि मोदी सरकार कहती थी कि अच्छे दिन आने वाले हैं लेकिन अच्छे दिन केवल प्रधानमंत्रीजी के भाषणों में ही दिखाई देते हैं।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड आयल के दाम एक तिहाई हो गए लेकिन आयात शुुल्क बढ़ाकर देश की जनता को छला है। महंगाई घटाने का दावा हवाहवाई साबित हुआ। किसानों को समय से खाद, पानी, बीज नहीं मिल पा रहा।
बसपा सरकार में महामाया पेंशन लोगों तक समय से पहुंच जाती थी। अब पेंशन मिलनी ही बंद हो गई। प्रदेश मेें अपहरण का उद्योग पनपा है। थाना दलाल चला रहे हैं। गरीबों को न्याय मिलना दूर की कौड़ी है।
विज्ञापन
कहा कि आप अपने वोट की ताकत समझकर 2017 में बसपा की सरकार लाएं। बसपा सुप्रीमो बहन मायावती ने जाति, धर्म से ऊपर उठकर बिना भेदभाव के राजनीति को आगे बढ़ाया है। ठाकुर, ब्राह्मण हो या दलित, जिले में सभी को प्रतिनिधित्व देने का काम किया है।
सम्मेलन को जोनल को-आर्डिनेटर एवं पूर्व एमएलसी अशोक सिद्धार्थ, श्रवण कुमार गौतम, जितेंद्र कुमार गौतम, विधायक राधेलाल रावत, सत्येंद्र रावत, रमेश भारती, इरशाद खां, राम विलास गौतम, ने भी संबोधित किया।
संचालन मूलचंद्र लोधी व आभार कृष्णदत्त त्रिपाठी ने जताया। इस दौरान बसपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष शिवनाथ गौतम, पूर्व अध्यक्ष सतीश पासवान, सुदामा पासवान, विजय गुप्ता, यूनुस मोहम्मद, कमलकिशोर कुशवाहा, सुरेश पाल आदि रहे।