बीएसए को ज्ञापन देने जाते अनुदेशक।
इसके बाद भी अनुदेशकों को चार महीने का मानदेय नहीं मिला है। दशहरा व दीपावली का त्यौहार पास होने से अनुदेशकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वर्ष 2015-16 के अंशकालिक अनुदेशकों को जुलाई, अगस्त व सितंबर का मानदेय अभी तक नहीं मिल पाया है।
इससे अनुदेशकों को काफी दिक्कत हो रही हैं। अनुदेशक तीन साल से काम कर रहे हैं फिर भी आज तक विभाग ने सहायक पाठ्य सामग्री की व्यवस्था नहीं की है। इसलिए बीईओ को निर्देश दिए जाएं कि समय से बिल कार्यालय भेजें। इससे अनुदेशकों की समस्या को दूर किया जा सकेगा।
अनुदेशकों ने बीएसए से मई 2015 का ग्यारह दिन का
बकाया मानदेय शीघ्र दिलाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में आलोक मिश्रा, सोनू सिंह, जितेंद्र दीक्षित, अभिषेक प्रताप सिंह, धर्मेंद्र त्रिपाठी सहित अन्य अनुदेशक मौजूद रहे।