{"_id":"5101692f8ac1266da2bec47d6a51c000","slug":"bsa-was-ecstatic-at-the-valedictory-teacher-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए के विदाई समारोह में टीचर हुए भावविभोर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए के विदाई समारोह में टीचर हुए भावविभोर
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 05 Jul 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। बीएसए कार्यालय प्रांगण में निवर्तमान बीएसए के विदाई समारोह में कई टीचर भावुक हो उठे, वहीं महिला टीचरें भी आंसू नहीं रोक सकीं।
विज्ञापन
निवर्तमान बेसिक शिक्षाधिकारी डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने 18 मई 2012 को जिले में ज्वाइन किया था। बीएसए के आने के बाद से न सिर्फ टीचरों ने समय से विद्यालय जाना सीखा बल्कि पूरे समय विद्यालय में रुककर अध्ययन कार्य भी किया। इसके साथ ही टीचरों की हुई पदस्थापना व प्रमोशन काउंसिलिंग में भी पारदर्शिता बरती गई।
विज्ञापन
बीघापुर विकासखंड से आई महिला टीचर निवर्तमान बीएसए से मिलने के बाद भावुक होकर रो पड़ी। डॉ. मुकेश कुमार सिंह का फूल मालाओं से स्वागत करने के साथ ही टीचरों ने प्रतीक चिह्न भी दिए।
विज्ञापन
संचालन बीईओ मुख्यालय राजेश सिंह ने किया। इस दौरान सभी विकासखंडों के बीईओ के अलावा शिक्षक नेताओं में सत्यदेव सिंह, बृजेश पांडेय, राघवेंद्र सिंह, अनुपम मिश्रा, विवेक तिवारी, विनोद सिंह के अलावा एबीआरसी प्रदीप भदौरिया, विनय त्रिपाठी, आदित्य त्रिपाठी, योगेंद्र सिंह, सुनील यादव के साथ ही अनुदेशकों में लवकेश कुमार, योगेंद्र मिश्रा, अमित द्विवेदी, सोनू सिंह, जितेंद्र दीक्षित, अमर निगम, आदि रहे।