फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   brothers deadbody postmortem again

मासूम भाईयों को दोबारा कराया गया पोस्टमार्टम

Mon, 30 May 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
brothers deadbody postmortem again
फतेहपुर चौरासी। गंगा नदी में 20 दिन पहले मृत मिले दो मासूम चचेरे भाइयों के शव रविवार को गड्ढे से निकलवाए गए। परिजनों ने हत्या की आशंका जता चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराकर दोबारा पोस्टमार्टम की मांग की थी। डीएम की अनुमति के बाद तीन डॉक्टरों के पैनल व वीडियोग्राफी के बीच दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया। सूत्रों के अनुसार दोनों की मौत डूबने से ही होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

फतेहपुर चौरासी के खैरागाड़ा निवासी सियाराम का 11 वर्षीय बेटा विपिन 10 मई को चचेरे भाई शिवा (10) पुत्र रामबरन राठौर के साथ तरबूज खाने गंगा किनारे गया था। रात में दोनों के शव गंगा में मिले थे। पोस्टमार्टम के दौरान ही परिजनों ने हत्या का अंदेशा जताया था। घटना के अगले दिन पड़ोस के गांव फुलवइया निवासी सौरभ ने दो लोगों पर विपिन और शिवा को पीटने संबंधित बयान दिया था। मृतकों के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने 21 मई को कानपुर नगर के कल्लूपुरवा निवासी तीन लोगों व नेवादा निवासी व्यक्ति के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की थी। परिजनों ने डीएम को पत्र देकर दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर रविवार को सीओ सफीपुर एके राय व एसडीएम की मौजूदगी में शवों को गड्ढे से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। डा. मुशीर, डा. रमन सिंह व फोरेंसिक एक्सपर्ट डा. आशुतोष वार्ष्णेय के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। इसमें डूबने से मौत की पुष्टि हुई। शिवा के दोनों पैरों का मांस गायब था। अंदेशा जताया जा रहा कि मांस जानवर खा गए हैं। एहतियात के तौर पर फतेहपुर चौरासी, आसीवन व सदर कोतवाली पुलिस का पुलिस बल पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद रहा। अपर पुलिस अधीक्षक शशिशेखर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट पहले मजिस्ट्रेट के पास जाएगी, इसके बाद उन्हें मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed