फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   booth leaders were given task

बूथ बैठक में कार्यकर्ताओं से की बूथ जीतने की अपील

Mon, 17 Oct 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Mon, 17 Oct 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
booth leaders were given task
leaders were garladed - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

भारतीय जनता पार्टी की बूथ बैठक रविवार को संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय मंत्री महेंद्र सिंह उपस्थित रहे। बैठक में असोहा, बिछिया, पुरवा व हिलौली मंडलों के ढाई सौ बूथ संयोजक उपस्थित रहे।

विज्ञापन

 राष्ट्रीय मंत्री ने उनके समक्ष बूथ की संरचना बनाने, मौजूदा परिवारों को भाजपा की विचारधारा से परिचय कराना, बूथ पर हो रहे सामाजिक व राजनीतिक परिदृश्यों पर नजर बनाए रखना, बूथ के वोटरों की चिंता रखना सहित कई अन्य विषयों पर विचार रखे। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में केंद्र सरकार के साथ-साथ हम पंद्रह राज्यों में भी सरकार बनाने में सफल हुए हैं। जिलाध्यक्ष श्रीकांत कटियार ने संगठन की संरचना का विस्तार से वर्णन किया और मिशन 265 का लक्ष्य प्राप्त करने का सभी बूथ संयोजकों से आग्रह किया। इससे पहले सम्मलेन में आए मुख्य अतिथियों पूर्व एमएलसी हृदय नारायण दीक्षित, जिला प्रभारी सुरेंद्र सिंह, जिला पालक प्रभान शंकर दीक्षित का माल्यार्पण कर संजय शुक्ला व देशराज रावत ने स्वागत किया। अध्यक्षता श्रीकांत कटियार व संचालन संजय शुक्ला ने की। इस दौरान सुंदरलाल लोधी, किशन पाठक, सरोज सिंह, मनोज निगम, दुर्गेश सिंग चंदेल, राकेश दीक्षित, नरेंद्र सिंह लोधी, विजय द्विवेदी, रमेश लोधी, अतर सिंह, शिवपाल सिंह, अमरनाथ लोधी, संदीप लोधी, रविशंकर लोधी, सर्वेश सिंह, रजनीश वर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सदर विधानसभा स्थित नगर के शाश्वत मैरिज लान में नगर के पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय मंत्री ने बैठक की। इस दौरान मुख्यरूप से जिलाध्यक्ष श्रीकांत कटियार, जिला प्रभारी सुरेंद्र सिंह, अवध प्रांत के महामंत्री राजकिशोर रावत, आनंद अवस्थी, अनुराग अवस्थी, अभिषेक वर्मा, राकेश रावत, रामसागर वर्मा, आलोक जायसवाल, निर्लेश दीक्षित, नूतन सिंह, अखिलेश गुप्ता, शिवदीप सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 असोहा प्रतिनिधि के अनुसार, भाजपा के प्रांतीय उपाध्यक्ष मान सिंह ने ब्लाक मुख्यालय असोहा स्थित भाजपा युवा नेता देशराज के आवास पर ग्राम चौपाल का आयोजन किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने की अपील की। जिला उपाध्यक्ष संजय शुक्ल, रामशंकर लोधी, नंदकिशोर कुरील, आशीष निर्मल, प्रवीण शुक्ल, दीपक कश्यप, सुभाष रावत, त्रिभुवन त्रिपाठी, शिवमोहन लोधी, कुलदीप रावत, आशीष रावत भी मौजूद रहे।

इनसेट........
भाजयुमो का धरना आज
प्रदेश की बदहाल शिक्षा व्यवस्था को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व निशुल्क शिक्षा केंद्र के डायरेक्टर विकास सिंह के नेत्रत्व में सोमवार को सफीपुर में एक दिवसीय सांकेतिक धरना आयोजित होगा। यह निर्णय एक बैठक आयोजित कर लिया गया। बैठक में विकास सिंह ने कहा कि अभी तक सरकारी विद्यालयों में बच्चों को किताबें उपलब्ध नहीं हो पाई हैं और इसी माह अर्धवार्षिक परिक्षाएं भी हैं। ऐसे में बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। कहा कि अभी सांकेतिक धरना करके प्रदेश सरकार को 5 दिनों का समय दिया जाएगा। अगर 5 दिनों में किताबें नहीं पहुंची तो इसके खिलाफ प्रदर्शन भी होगा। बैठक में अर्पित सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, अनूप अवस्थी, राज भारती, आशू अवस्थी, दीपक मौर्या, रोशन कुशवाहा भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed