फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Body found in farm, husband said buried in pit

खेत में मिला शव, पति बोला गड्ढे में दफनाया था

Mon, 15 Feb 2021 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Body found in farm, husband said buried in pit
बांगरमऊ में खेत में महिला का शव मिलने के बाद जांच करते एएसपी वीके पांडेय। - फोटो : UNNAO
बांगरमऊ(उन्नाव)। नानामऊ घाट से 500 मीटर दूरी पर रविवार दोपहर महिला का निर्वस्त्र शव खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। शव से 25 फुट दूरी पर खुदे पड़े गड्ढे में नवजात का शव मिलने से पुलिस ने जांच शुरू की तो महिला के शव की पहचान हो गई। पति ने मृत बच्चे के जन्म के बाद पत्नी की मौत होने और शव को नवजात के साथ गड्ढे में दफनाए जाने की पुलिस को जानकारी दी। सरसों के खेत में शव मिलने से पुलिस की उलझन बढ़ गई है। एएसपी ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

बांगरमऊ कोतवाली के नानामऊ गंगा नदी पुल के पास अंटवा गांव निवासी रमाकांत का खेत है। शनिवार दोपहर वह खेत में सरसों काट रहा था। तभी खेत में महिला का निर्वस्त्र शव पड़ा देख उसके होश उड़ गए। महिला के हाथ में वीगो व पेट में सर्जिकल पट्टी बंधी थी। जानकारी पर सीओ एके राय व कोतवाल आशुतोष त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान खेत से 25 फुट दूरी पर शव दफनाए जाने की जगह पर एक गड्ढा खुदा मिला। गड्ढे में नवजात का शव पड़ा होने के साथ एक वीगो भी पड़ा था। नवजात के साथ महिला का शव गड्ढे में दबाए जाने की आशंका पर पुलिस ने शव की पहचान की कोशिश शुरू की।
विज्ञापन

इसी बीच एएसपी वीके पांडेय भी फील्ड यूनिट टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का निरीक्षण किया। कुछ देर बाद क्षेत्र के आलमपुर रेतवा निवासी सुरेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान पत्नी राजेश्वरी (30) के रूप में की। सुरेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह हैदराबाद में सब्जी की दुकान में काम करता है। उसकी पत्नी ने शनिवार को कानपुर के हैलट में ऑपरेशन से मृत बच्ची को जन्म दिया था। बच्ची के जन्म के बाद पत्नी की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे कल्याणपुर के एक नर्सिंगहोम ले जा रहे थे। रास्ते में पत्नी की मौत होने पर शव को घर ले आए और फोन से उसे (सुरेंद्र) को जानकारी दी। शनिवार रात वह घर पहुंचा तो शव को दफनाने की योजना बनी। रविवार को शव को यहां लाकर नवजात के साथ गड्ढे में दबा दिया। शव खेत तक कैसे पहुंचा, इसको लेकर वह अनजान है। एएसपी ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सच सामने आने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
अंतिम संस्कार की लिस्ट देख पहचान में सफल हुई पुलिस
एएसपी विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि शव की पहचान के लिए घाट पर शनिवार से सोमवार दोपहर तक शवों के अंतिम संस्कार की लिस्ट खंगाली गई। जिसमें छह महिलाओं के अंतिम संस्कार किए जाने की जानकारी मिली। इसमें तीन महिलाओं के शव को चिता पर रखा गया जबकि तीन महिलाओं के शव दफनाए गए। दफनाए गए शवों के आधार पर नाम पता एकत्रित कर तीनों के परिजनों से पूछताछ हुई तो महिला के पति सुरेंद्र ने पहचान कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed