फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   block pramukh

पांचवीं बार ब्लाक प्रमुख बनी सुनीता

Sun, 11 Jul 2021 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
block pramukh
बांगरमऊ। निवर्तमान ब्लाक प्रमुख सुनीता दिवाकर 5वीं बार फिर निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। वर्ष 2000 में वह पहली बार निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्वाचित हुई थी और निर्विरोध ब्लाक प्रमुख बनी थी।
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत सदस्य अर्जुनलाल दिवाकर की पत्नी सुनीता दिवाकर पहली बार वर्ष 2000 में निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य बनी थी और वह निर्विरोध ब्लाक प्रमुख भी चुनी गई थी। वर्ष 2005 व 2010 में भी वह निर्विरोध बीडीसी चुन कर ब्लाक प्रमुख चुनी गई थी। जबकि 2015 में वह क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध बनी लेकिन ब्लाक प्रमुख पद के लिए उन्हें चुनाव का सामना करना पड़ा था। उन्होंने 80 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से 79 सदस्यों के वोट पाकर ऐतिहासिक जीत हासिल कर विरोधियों को धूल चटा दी थी।
विज्ञापन

वहीं इस बार सुनीता दिवाकर ग्राम पंचायत लतीफपुर से निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनी गई थीं। सपा द्वारा गंजमुरादाबाद ब्लाक प्रमुख निर्विरोध बना लेने के बाद भाजपा की निगाहें बांगरमऊ सीट पर थीं। इसी कारण भाजपा प्रदेश मंत्री शंकरलाल लोधी, जिलाध्यक्ष राजकिशोर रावत, विधायक श्रीकांत कटियार तथा अवधेश कटियार समेत कई दिग्गज चुनाव की कमान संभाल पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में मौजूद रहे। हालांकि उनकी घेराबंदी कुछ काम नहीं आई और सुनीता ने ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव में 80 मतों के सापेक्ष 72 मत पाकर भाजपा समर्थित प्रतिद्वंदी को करारी शिकस्त देकर पांचवी बार प्रमुख कुर्सी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहपुर चौरासी। पहले 45 साल लगातार बाबा ने प्रधानी चलाई। अब पौत्र ने प्रमुख पद का दायित्व संभाला। मनोज के बाबा स्व. तुलसीराम आजादी से वर्ष 2000 तक हरदासपुर के प्रधान रहे थे। फिर स्व. तुलसीराम के पुत्र रामसेवक के एकलौते पुत्र मनोज निषाद ने राजनीति में कदम रखा। पहले भाजपा के सेक्टर प्रभारी फिर बांगरमऊ ग्रामीण के मंडल अध्यक्ष बने। हरदासपुर से क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव जीतने के बाद भाजपा से समर्थित ब्लॉक प्रमुख बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed